ब्रेकिंग
पटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार पर

मातम में बदली खुशी: तिलकोत्सव के दौरान चाकू मारकर वार्ड पार्षद की हत्या, चाकूबाजी में 3 लोग घायल

Bihar Crime News: सारण के मांझी में तिलकोत्सव के दौरान जमकर चाकूबाजी हुई. चाकूबाजी की घटना में वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस घटना के बाद इलाके में तनाव है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटना सारण के मांझी से सामने आई है, जहां तिलकोत्सव की खुशी उस वक्त मातम में बदल गई जब वार्ड पार्षद की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


दरअसल, छपरा के मांझी नगर पंचायत क्षेत्र के गोढा गांव में वार्ड संख्या 9 के पार्षद राजा बाबू ठाकुर की इलाज के दौरान रास्ते में मौत हो गई। देर शाम तिलकोत्सव की तैयारी के दौरान पड़ोसियों के साथ हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई, जिसमें चाकू से हमला कर दिया गया।


इस हमले में राजा बाबू ठाकुर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी को पहले मांझी सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। इसी दौरान रास्ते में करीब साढ़े 11 बजे वार्ड पार्षद ने दम तोड़ दिया। 


घटना में मृतक के चचेरे भाई मुकेश ठाकुर और रितेश ठाकुर भी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। तिलकोत्सव के लिए सजा घर, टेंट-पंडाल और मंगलगान के बीच हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता