ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar Crime News: बिहार में महिला कारोबारी की बेरहमी से हत्या, वारदात के बाद 6 लाख रुपये के गायब

Bihar Crime News: समस्तीपुर के मथुरापुर में थाने से महज 20 मीटर दूर घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की लोहे की रॉड से हत्या कर दी गई। लूटपाट की आशंका, महिला के पति ने 6 लाख रुपये के गायब होने का दावा किया।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर एक बुजुर्ग महिला की लूट के बाद बेरहमी से हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात मथुरापुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास उस समय हुई, जब महिला का पति घर से बाहर किसी व्यापारी से पैसे की वसूली के लिए गया हुआ था।


मृतका की पहचान 65 वर्षीय तूफा विश्वास के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के नदिया जिले की रहने वाली थीं। वह अपने पति विमल विश्वास के साथ पिछले 15 वर्षों से समस्तीपुर के बाजार समिति क्षेत्र में रह रही थीं। विमल विश्वास धनिया का व्यापार करते हैं।


घटना की जानकारी के अनुसार, शनिवार को विमल विश्वास जब नहा-धोकर घर से निकले, उसी दौरान अपराधियों ने घर में घुसकर उनकी पत्नी तूफा विश्वास को निशाना बनाया। लूटपाट के बाद महिला के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी गई।


पति के लौटने पर घर के अंदर पत्नी की लाश खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली। उन्होंने बताया कि घर में लगभग 6 लाख रुपये नकद रखे हुए थे, जो अब गायब हैं। पुलिस को मौके से एक लोहे की रॉड भी बरामद हुई है, जिससे हत्या की गई प्रतीत हो रही है।


चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरी वारदात थाने से महज 20 मीटर की दूरी पर अंजाम दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामला लूटपाट के दौरान हत्या का बताया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता