ब्रेकिंग
प्रेमी की पत्नी को गुमराह करने के लिए प्रेमिका बनी ‘कामवाली’, रूम में रखे लेडीज पर्स ने खोल दी पोललालू-तेजस्वी-राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा झटका11 महीने बाद फिर उठे विशाल-यश की मौत पर सवाल, IG से दोबारा जांच की मांगAnant Singh : अनंत सिंह के बागी तेवर पर संजय झा ने काटी कन्नी! बोले- ‘प्रदेश अध्यक्ष देख रहे हैं मामला’, JDU में सब ठीक है?‘भ्रष्टाचार के बोझ से फिर गिरा निर्माणाधीन पुल’, तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर उठाए सवालप्रेमी की पत्नी को गुमराह करने के लिए प्रेमिका बनी ‘कामवाली’, रूम में रखे लेडीज पर्स ने खोल दी पोललालू-तेजस्वी-राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा झटका11 महीने बाद फिर उठे विशाल-यश की मौत पर सवाल, IG से दोबारा जांच की मांगAnant Singh : अनंत सिंह के बागी तेवर पर संजय झा ने काटी कन्नी! बोले- ‘प्रदेश अध्यक्ष देख रहे हैं मामला’, JDU में सब ठीक है?‘भ्रष्टाचार के बोझ से फिर गिरा निर्माणाधीन पुल’, तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर उठाए सवाल

बिहार में सनसनीखेज वारदात: दामाद ने ससुर की गला रेतकर मौत के घाट उतारा, पारिवारिक विवाद के बाद बेरहमी से ले ली जान

Bihar Crime News: समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते दामाद ने कथित तौर पर अपने ससुर की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Bihar Crime News
हत्या से सनसनी
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बनधारा रुपौली गांव में रविवार रात पारिवारिक विवाद के बाद एक दामाद ने अपने ही ससुर की हत्या कर दी. गंभीर रूप से घायल वृद्ध को परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.



मृतक की पहचान बनधारा रुपौली गांव निवासी बीजो दास के रूप में हुई है. हत्या का आरोप उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर गांव निवासी उनके दामाद जितेंद्र दास पर लगा है. परिजनों के अनुसार, बीजो दास की बेटी और दामाद जितेंद्र दास के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था. 



दोनों के रिश्ते सामान्य नहीं थे. कुछ दिन पहले बीजो दास अपनी बेटी को उसके ससुराल से मायके लेकर आए थे. इसके बाद उन्होंने अपने दामाद को व्यवहार और गतिविधियों में सुधार करने की नसीहत दी थी. परिवार और समाज के लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के लिए पंचायत की तैयारी भी चल रही थी. इसी बीच रविवार रात जितेंद्र दास अपने ससुराल पहुंच गया.



परिजनों के अनुसार, बातचीत के दौरान बीजो दास और जितेंद्र दास के बीच विवाद बढ़ गया. आरोप है कि इसी दौरान जितेंद्र दास ने तेजधार हथियार से अपने ससुर के गले पर वार कर दिया. गंभीर चोट लगने के बाद बीजो दास खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े.



परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. वहीं, वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है.



घटना की सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की. एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की. पुलिस हत्या के कारणों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.



एसडीपीओ संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि हत्या के आरोपित जितेंद्र दास की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस देर रात उसके चांदचौर स्थित घर पर भी पहुंची, लेकिन वह वहां नहीं मिला. संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है. प्रारंभिक जांच में घटना का कारण पारिवारिक विवाद सामने आया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता