ब्रेकिंग
पूर्व विधायक संजीव कुमार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, एक करोड़ नहीं देने पर अपहरण और मर्डर की चेतावनी'Gen-Z को बधाई! आपने डर को त्यागा और लोकतंत्र की हुई जीत', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शनNEET विवाद से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक... कैसे मजाक समझा गया आंदोलन सरकार के लिए बना सबसे बड़ी चुनौती, समझिएDharmendra Pradhan Love Story: डिबेट के मंच पर मृदुला ठाकुर को दिल दे बैठे थे धर्मेंद्र प्रधान, जानिए उनकी दिलचस्प प्रेम कहानीधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने कसा तंज, कहा..'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए' पूर्व विधायक संजीव कुमार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, एक करोड़ नहीं देने पर अपहरण और मर्डर की चेतावनी'Gen-Z को बधाई! आपने डर को त्यागा और लोकतंत्र की हुई जीत', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शनNEET विवाद से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक... कैसे मजाक समझा गया आंदोलन सरकार के लिए बना सबसे बड़ी चुनौती, समझिएDharmendra Pradhan Love Story: डिबेट के मंच पर मृदुला ठाकुर को दिल दे बैठे थे धर्मेंद्र प्रधान, जानिए उनकी दिलचस्प प्रेम कहानीधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने कसा तंज, कहा..'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए'

बिहार में ATM काट कर लाखों की चोरी, पुलिस की मुस्तैदी पर उठे सवाल

Bihar Crime News: समस्तीपुर में बदमाशों ने कटर मशीन से एटीएम काटकर 2.11 लाख रुपये चुरा कर फरार हो गए. घटना से सुरक्षा और पुलिस गश्ती पर सवाल उठ रहे हैं.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बदमाशों ने रात के अंधेरे में कैनरा बैंक के एटीएम को निशाना बनाकर उसमें रखे 2 लाख 11 हजार रुपये लूट लिए। अपराधियों ने कटर मशीन से एटीएम मशीन को काटकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।


घटना का खुलासा गुरुवार सुबह करीब 10 बजे हुआ, जब बैंक के अधिकारी एटीएम में पैसे डालने पहुंचे। एटीएम टूटा हुआ देख उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित एटीएम की है, जो समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य सड़क पर स्थित है। 


इस व्यस्त इलाके में हर समय वाहनों की आवाजाही रहती है और आसपास कई बैंक व आभूषण की दुकानें भी मौजूद हैं। इसके बावजूद एटीएम पर न तो कोई सुरक्षा गार्ड तैनात था और न ही पुलिस गश्ती, जिसका फायदा उठाकर अपराधियों ने आसानी से वारदात को अंजाम दे दिया।


घटना की सूचना मिलते ही एसपी अरविंद प्रताप सिंह, सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। इस वारदात ने पुलिस गश्ती और एटीएम सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

रिपोर्ट- रमेश शंकर, समस्तीपुर

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता