ब्रेकिंग
बिहार में सरकारी स्कूलों के भगवाकरण का आरोप: सदन की कार्यवाही से पहले भड़के ओवैसी के विधायक, सम्राट सरकार पर जमकर बरसेबाढ़ के पानी के साथ गांव में घुसा विशाल मगरमच्छ, भैंस पर किया हमला; ग्रामीणों ने ऐसे किया काबूबिहार में स्कूल जा रही छात्रा की बीच सड़क गोली मारकर हत्या, शादी से इनकार पर मिली थी धमकीसदन की कार्यवाही से क्यों गायब हैं तेजस्वी यादव? आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने दे दिया बड़ा बयानसंसद मार्च के दौरान CJP प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, जंतर-मंतर से आगे बढ़ने पर पुलिस ने रोकाबिहार में सरकारी स्कूलों के भगवाकरण का आरोप: सदन की कार्यवाही से पहले भड़के ओवैसी के विधायक, सम्राट सरकार पर जमकर बरसेबाढ़ के पानी के साथ गांव में घुसा विशाल मगरमच्छ, भैंस पर किया हमला; ग्रामीणों ने ऐसे किया काबूबिहार में स्कूल जा रही छात्रा की बीच सड़क गोली मारकर हत्या, शादी से इनकार पर मिली थी धमकीसदन की कार्यवाही से क्यों गायब हैं तेजस्वी यादव? आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने दे दिया बड़ा बयानसंसद मार्च के दौरान CJP प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, जंतर-मंतर से आगे बढ़ने पर पुलिस ने रोका

सहरसा रेलवे स्टेशन से 10.2 KG गांजा बरामद, अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

सहरसा रेलवे स्टेशन पर RPF और मद्य निषेध विभाग की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेन की जनरल बोगी से 10.2 किलो गांजा बरामद किया गया। पूर्णिया निवासी अंतरजिला तस्कर राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजे की कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है।

बिहार न्यूज
5 लाख का गांजा जब्त
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA:  बिहार के सहरसा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और मद्य निषेध विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरजिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 10 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को रेलवे सुरक्षा बल को गोपनीय सूचना मिली थी कि गाड़ी संख्या 15284 की जनरल बोगी में एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर यात्रा कर रहा है। सूचना मिलते ही निरीक्षक धनंजय कुमार ने मार्ग रक्षण दल को सतर्क किया और संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखते हुए उसे सुरक्षित सहरसा स्टेशन तक लाने का निर्देश दिया। साथ ही राजकीय रेल पुलिस (GRP) और मद्य निषेध विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया गया।


सीट के नीचे मिले दो बैग, तलाशी में निकला गांजा

ट्रेन के सहरसा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर पहुंचने के बाद रेलवे सुरक्षा बल और मद्य निषेध विभाग की टीम ने जनरल कोच संख्या SE-178417/C की सीट संख्या 79 पर बैठे संदिग्ध युवक से पूछताछ की। उसकी सीट के नीचे रखे दो पिट्ठू बैग के बारे में पूछने पर उसने दोनों बैग अपना बताया, लेकिन उनके अंदर रखे सामान के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।


इसके बाद अधिकारियों ने उसकी मौजूदगी में दोनों बैग खुलवाए, जिसमें गांजा जैसा पदार्थ मिला। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यह गांजा बनमनखी से समस्तीपुर किसी व्यक्ति को देने के लिए ले गया था, लेकिन डिलीवरी नहीं हो सकी। इसके बाद वह गांजा लेकर वापस बनमनखी लौट रहा था।


मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

ट्रेन के निर्धारित समय को देखते हुए संदिग्ध को सामान सहित उतारकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट लाया गया, जहां सीसीटीवी निगरानी में रखा गया। बाद में सहायक आयुक्त (मद्य निषेध) एवं राजपत्रित अधिकारी मनोज कुमार की मौजूदगी में दोनों बैगों की वीडियोग्राफी के साथ तलाशी ली गई। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर दोनों बैगों से कुल 10 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद मद्य निषेध विभाग ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


पूर्णिया का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल कुमार (33 वर्ष), पिता जगदीश यादव, निवासी बालू टोला, वार्ड-11, थाना सरसी, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है। अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा गांजे की आपूर्ति कहां से की जा रही थी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता