ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप

STF और सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी कुख्यात संजय सदा हथियार के साथ गिरफ्तार

सहरसा में STF और चिड़ैया थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार का इनामी अपराधी संजय सदा गिरफ्तार, देसी कट्टा और 7 कारतूस बरामद, कई मामलों में था वांटेड।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है,जहां जिले में अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की धड़पकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में सहरसा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चिड़ैया थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी संजय सादा को गिरफ्तार कर लिया है। 


पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और 7 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देशानुसार जिले में वांटेड और ईनामी अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 19 अप्रैल रविवार को चिड़ैया थाना को गुप्त सूचना मिली कि कनरिया थाना क्षेत्र के 4 मामलों में फरार चल रहा कुख्यात संजय सादा चिड़ैया थाना अंतर्गत रैठी/बेलाही स्थित एक किराना दुकान के पास मौजूद है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया और उनके निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चिड़ैया थाना पुलिस और एसटीएफ की एक विशेष टीम का गठन किया गया।


 टीम ने सुनियोजित ढंग से इलाके की घेराबंदी की और कुख्यात को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उसकी विधिवत तलाशी ली, तो उसके पास से एक देसी कट्टा और उसे अनलोड करने पर एक जिंदा कारतूस मिला। इसके अलावा उसके पास मौजूद एक काले रंग की बिनडोलिया से 6 और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामद हथियारों को जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में चिड़ैया थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्जकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 


गिरफ्तार अभियुक्त संजय सादा (पिता- मानव सादा) सोनवर्षा मुसहरी, वार्ड नं०-12, थाना- कनरिया (जिला-सहरसा) का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, वह गिरफ्तारी से बचने के लिए कनरिया, चिड़ैया और खगड़िया के इलाकों में लगातार अपना ठिकाना बदल कर रह रहा था। संजय सादा का एक लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर सिमरी बख्तियारपुर (कनरिया ओपी) और कनरिया थाने में कुल 08 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास, रंगदारी, चोरी, आर्म्स एक्ट और बिहार मद्यनिषेध अधिनियम जैसे कई गंभीर मामले शामिल हैं। 


सहरसा पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि एसपी के निर्देशन में जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान के तहत अब तक कुल 12 कुख्यात और इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, पुलिस की लगातार छापेमारी और दबिश के कारण 07 अभियुक्तों ने माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण भी किया है। इस सफल ऑपरेशन में चिड़ैया थानाध्यक्ष इन्द्रजीत कुमार ताँती, पुअनि प्रेमचन्द्र चौधरी, सअनि सुबोध कुमार सिंह के साथ एसटीएफ और चिड़ैया थाने के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

सहरसा से रितेश हन्नी की रिपोर्ट