ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: किसान की बेरहमी से हत्या, हाथ-पैर बंधे मिले शव; जांच में जटी पुलिस

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा जिले चिरैया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई, जिसमें किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई.

 Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के अंतर्गत चिरैया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई, जिसमें बेगूसराय जिले के रघुनाथपुर गांव के किसान नकुल यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। घटना चिकनी टोला के कोसी तटबंध के अंदर हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हो रहा है कि नकुल यादव को बेरहमी से पीट-पीटकर और हाथ-पैर बांधकर मारा गया है। उनके शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जो हत्या की पुष्टि करते हैं।


जानकारी के मुताबिक, नकुल यादव मूल रूप से रघुनाथपुर गांव के निवासी थे और चिरैया थाना क्षेत्र के चिकनी टोला बहियार में मवेशी पालन एवं बटाई पर खेती का काम करते थे। कुछ दिन पहले उनके परिवार वाले पारिवारिक समारोह में शामिल होने गए थे, जिसके कारण वह टाट-फूस के एक अस्थायी घर में अकेले रह रहे थे। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने उनके मृत शरीर को संदिग्ध स्थिति में देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया।


पुलिस जांच के दौरान कई पहलुओं पर ध्यान दे रही है। स्थानीय लोग इस हत्या को आपसी रंजिश, भूमि विवाद या किसी अन्य विवाद से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि पुलिस ने फिलहाल कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। चिरैया थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की गंभीरता को समझते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है और ग्रामीण भयभीत हैं। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता