ब्रेकिंग
सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा

सहरसा में किराना दुकान में लाखों की चोरी, एस्बेस्टस तोड़कर गुटखा-सिगरेट-काजू-किशमिश तक ले गये चोर

सहरसा के नगर पालिका चौक स्थित एक किराना दुकान में अज्ञात चोरों ने एस्बेस्टस तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर 25 हजार रुपये नकद और करीब एक लाख रुपये के सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित नगर पालिका चौक के समीप एक किराना दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर नकदी समेत करीब एक लाख रुपये से अधिक मूल्य के सामान की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार, गंगजला के कुंवर टोला वार्ड संख्या-32 निवासी आशीष आनंद की नगर पालिका चौक के पास किराना दुकान है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान की छत पर लगा एस्बेस्टस टूटा हुआ था और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था।


दुकानदार के अनुसार, चोर कैश काउंटर से 25 हजार रुपये नकद और दुकान में रखे काजू, किशमिश, पान मसाला, सिगरेट सहित अन्य किराना सामान लेकर फरार हो गए। उन्होंने दावा किया कि चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब एक लाख रुपये है।


घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान की जा सके।


सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता