ब्रेकिंग
सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा

सहरसा में चोरों की करतूत: घर में घुसकर परिवार को कमरे में किया बंद, 21 लाख के जेवरात और नकदी चोरी

सहरसा के कायस्थ टोला में चोरों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को कमरों में बंद कर करीब 21 लाख के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

सहरसा: सदर थाना क्षेत्र के कायस्थ टोला चित्रगुप्त नगर में अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर करीब 21 लाख रुपये के जेवरात और लगभग एक लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना सात और आठ सितंबर की दरम्यानी रात की बताई जा रही है। मामले को लेकर सेल्स टैक्स विभाग के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर और गृहस्वामी अमरेश कुमार वर्मा ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।


आवेदन के अनुसार, रात करीब तीन से चार बजे के बीच चोर बालकनी के गेट का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए। इसके बाद चोरों ने अमरेश कुमार वर्मा के दोनों पुत्रों के कमरों को बाहर से बंद कर दिया और अलमारी में रखे कीमती सामान चोरी कर लिए।


आहट सुनकर खुली पत्नी की नींद

घटना की जानकारी उस समय हुई जब अमरेश कुमार वर्मा की पत्नी सुनीता कुमारी को किसी आहट से नींद खुली। बाहर निकलने पर उन्होंने मुख्य गेट और बालकनी का दरवाजा खुला पाया। वहीं, दोनों पुत्रों के कमरे बाहर से बंद थे। तब तक चोर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।


पीड़ित के अनुसार, चोर चार जोड़ी सोने की बालियां, दो जोड़ी सोने की चूड़ियां, दो भारी सोने के हार, दो सोने की चेन, पांच से आठ सोने की अंगूठियां, हीरे की नथ और अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पायल, मंगलसूत्र, 30 चांदी के सिक्के, मांगटीका, चांदी की बालियां, सोने के टॉप्स, सोने का सिक्का, नथिया, चांदी की हेयरपिन, बोटीवाली आभूषण, सोने का झुमका और एक टाइटन घड़ी समेत अन्य सामान ले गए।


पीड़ित ने बताया कि चोर करीब 50 हजार रुपये नकद और खुले पैसे भी अपने साथ ले गए। आवेदन में चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई गई है।


फॉरेंसिक जांच और CCTV फुटेज की मांग

पीड़ित परिवार ने पुलिस से घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच कराने और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने की मांग की है। साथ ही अज्ञात चोरों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया है।


दिए गए आवेदन के आधार पर सदर थाना पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस चोरी की वारदात के पीछे शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता