ब्रेकिंग
Bihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाटBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाट

सहरसा में बड़ी कार्रवाई: देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

सहरसा सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा जिले के सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो युवकों को देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


सदर थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि काले-लाल रंग की पल्सर 220 मोटरसाइकिल (BR-19AB-0359) पर सवार दो युवक रिफ्यूजी चौक से शर्मा चौक की ओर जा रहे हैं और किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।


सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने शर्मा चौक-रिफ्यूजी चौक मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान प्राची मेडिकल के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल दिखाई दी। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे, लेकिन सशस्त्र पुलिस बल की मदद से उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया।


गिरफ्तार युवकों की पहचान अभिकांत यादव (20 वर्ष), पिता मनोज यादव और रोशन यादव (21 वर्ष), पिता बृजेश यादव, दोनों निवासी रिफ्यूजी कॉलोनी, वार्ड संख्या 06/41, सहरसा के रूप में हुई।


तलाशी के दौरान अभिकांत यादव के पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ, जबकि रोशन यादव की जेब से 8 एमएम का एक जिंदा कारतूस मिला। पुलिस ने जब दोनों से हथियार और कारतूस के वैध लाइसेंस व दस्तावेज मांगे तो वे कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके।


इसके बाद पुलिस ने देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सदर थाना लाया। गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को भी दे दी गई है।


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता