ब्रेकिंग
नवजातों की खरीद-बिक्री का काला खेल बेनकाब… गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, नवजात समेत 12 लाख कैश और वाहन बरामदपटना के मरीन ड्राइव पर खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली गाड़ीRRB NTPC Vacancy 2026: रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए मौका; जानें आवेदन प्रक्रियाजन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन हुए निशांत कुमार, हाथ में माइक लेकर गाया भजन, युवाओं से नशे और तंबाकू से दूर रहने की अपीलपुलिस के हाथ नहीं आ रहा था सरकारी शिक्षक… दो थानों को चकमा देकर था फरार, छात्राओं के अश्लील वीडियो केस में आखिरकार गिरफ्तारनवजातों की खरीद-बिक्री का काला खेल बेनकाब… गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, नवजात समेत 12 लाख कैश और वाहन बरामदपटना के मरीन ड्राइव पर खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली गाड़ीRRB NTPC Vacancy 2026: रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए मौका; जानें आवेदन प्रक्रियाजन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन हुए निशांत कुमार, हाथ में माइक लेकर गाया भजन, युवाओं से नशे और तंबाकू से दूर रहने की अपीलपुलिस के हाथ नहीं आ रहा था सरकारी शिक्षक… दो थानों को चकमा देकर था फरार, छात्राओं के अश्लील वीडियो केस में आखिरकार गिरफ्तार

कन्फर्म टिकट दिलाने का झांसा देकर 20 साल की युवती से रेप, गिरफ्तारी के बाद रेलवे कर्मचारी को नौकरी से किया गया बर्खास्त

ओडिशा के राउरकेला रेलवे स्टेशन पर कन्फर्म ट्रेन टिकट दिलाने का झांसा देकर 20 वर्षीय युवती से कथित रेप का मामला सामने आया है। आरोपी रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस घटना से लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है।

ओडिशा
आरोपी को पेंशन का लाभ भी नहीं मिलेगा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

DESK: ट्रेन का कन्फर्म टिकट दिलाने का झांसा देकर रेलवे कर्मचारी द्वारा 20 साल की युवती के साथ गंदा काम किये जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रेलवे कर्मी को गिरफ्तार कर लिया। घटना ओडिशा के राउरकेला रेलवे स्टेशन की है। इस घटना से लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है।  


बताया जाता है कि कन्फर्म ट्रेन टिकट दिलाने का झांसा देकर बीस साल की लड़की को स्टेशन के पास स्थित एक कमरे में ले जाकर रेलवे कर्मी ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रेल कर्मी की पहचान कपिलेश्वर सिंह के रूप में हुई है, जो राउरकेला रेलवे स्टेशन पर वाल्व मैन के पद पर कार्यरत था। गिरफ्तारी आरोपी को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया। पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। 


मामले को गंभीरता से लेते हुए चक्रधरपुर रेलवे डिवीजन ने आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की है। रेलवे ने उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, उसे भविष्य में किसी तरह का पेंशन लाभ भी नहीं मिलेगा।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि नुआपाड़ा जिले की रहने वाली 20 वर्षीय युवती अपनी दो चचेरी बहनों के साथ बेंगलुरु जाने की योजना बना रही थी। उन्हें टिटिलागढ़ से हटिया-यशवंतपुर एक्सप्रेस से यात्रा करनी थी। हालांकि, गलती से वे कांटाबांजी-इस्पात-हटिया एक्सप्रेस में सवार हो गईं और हटिया पहुंच गईं। वहां गलत ट्रेन में पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद युवती अपनी बहनों के साथ राउरकेला जाने वाली दूसरी ट्रेन में सवार हो गई।


गुरुवार सुबह करीब 9 बजे वे राउरकेला रेलवे स्टेशन पहुंचीं। युवती के पास बेंगलुरु जाने के लिए कन्फर्म टिकट नहीं था। करीब 11 बजे उसकी दोनों चचेरी बहनें कन्फर्म टिकट के बारे में जानकारी लेने चली गईं, जबकि युवती प्लेटफॉर्म पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी कपिलेश्वर सिंह की नजर उस पर पड़ी और उसने युवती से टिकट के बारे में पूछा।


आरोप है कि युवती के पास कन्फर्म टिकट नहीं होने की जानकारी मिलने पर आरोपी ने उसे टिकट दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद वह युवती को प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास अधिकारियों के रेस्ट हाउस के समीप स्थित वाल्व रूम में ले गया। आरोप है कि वहां उसने युवती को कमरे के अंदर बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।


आरोपी ने कथित तौर पर युवती को घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके साथ ही उसने युवती से 2,000 रुपये की मांग भी की। हालांकि, युवती किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर वहां से भाग गई और अपनी दोनों चचेरी बहनों के पास पहुंची। उसने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी।


इसके बाद तीनों राउरकेला रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही सब-इंस्पेक्टर कैलाश मुंडा के नेतृत्व में जीआरपी की टीम वाल्व रूम पहुंची और आरोपी कपिलेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस आरोपी और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई। जांच और पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। राउरकेला जीआरपी के सब-इंस्पेक्टर कैलाश मुंडा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।


वहीं, चक्रधरपुर रेलवे डिवीजन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। वरिष्ठ डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर आदित्य चौधरी ने बताया कि आरोपी कपिलेश्वर सिंह को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है और उसे किसी तरह का पेंशन लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि रेलवे जांच में पुलिस का पूरा सहयोग कर रहा है। पीड़िता को फिलहाल राउरकेला के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। बताया गया है कि आगे उसका बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराया जाएगा।

टैग्स