ब्रेकिंग
विवादित बयान पर घिरे पप्पू यादव: क्यों न आपकी लोकसभा सदस्यता रद्द करने की अनुसंशा की जाए? महिला आयोग ने मांगा जवाबमोतिहारी में बूढ़ी गंडक नदी में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहे 5 लोग; 2 की डूबने से मौतनीतीश कुमार ने चुना JDU विधानमंडल दल का नेता, पार्टी के पुराने साथी पर जताया विश्वासबिहार के इस जिले में 60 भू-माफिया पर शिकंजा: जमीन कब्जा करने वालों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी, ED तक पहुंचेगी लिस्टभारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट: रक्सौल बॉर्डर पर सुरक्षा हुई सख्त, 11 संदिग्धों की एंट्री के इनपुट पर बढ़ाई गई चौकसीविवादित बयान पर घिरे पप्पू यादव: क्यों न आपकी लोकसभा सदस्यता रद्द करने की अनुसंशा की जाए? महिला आयोग ने मांगा जवाबमोतिहारी में बूढ़ी गंडक नदी में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहे 5 लोग; 2 की डूबने से मौतनीतीश कुमार ने चुना JDU विधानमंडल दल का नेता, पार्टी के पुराने साथी पर जताया विश्वासबिहार के इस जिले में 60 भू-माफिया पर शिकंजा: जमीन कब्जा करने वालों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी, ED तक पहुंचेगी लिस्टभारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट: रक्सौल बॉर्डर पर सुरक्षा हुई सख्त, 11 संदिग्धों की एंट्री के इनपुट पर बढ़ाई गई चौकसी

सुंदर लड़की और स्मार्ट लड़का से शादी करने के चक्कर में लूट गए 7693 लोग, फर्जी मैट्रिमोनियल साइट बनाकर 1.11 करोड़ की ठगी

फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के जरिए 7,693 लोगों से 1.11 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा। पुलिस ने कॉल सेंटर गिरोह का भंडाफोड़ कर 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ न्यूज
साइबर ठगों से सावधान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK:  यूट्यूब चैनलों, नकली प्रोफाइल और कॉल सेंटर के माध्यम से भोलेभाले लोगों को शादी का झांसा देकर फंसाने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। जिस किसी शादी नहीं हो रही होती उसका शादी कराने का ठीका लिया जाता था। पहले तो रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे की उगाही की जाती थी। उसके बाद कभी मीटिंग तो कभी अन्य बहाना करके ऑनलाइन पैसे की वसूली की जाती थी। ऑनलाइन पेमेंट रिसिव करने के बाद गिरोह के सदस्य अंडरग्राउंड हो जाते थे। ना तो कोई रिश्ता दिखाया जाता था और न ही आगे कोई संपर्क किया जाता था।


छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में इसी तरह का एक बड़ा साइबर ठगी गिरोह का खुलासा पुलिस ने किया है। इस गिरोह ने फर्जी मैट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से देशभर के 7,693 लोगों को अपना शिकार बनाकर करीब 1.11 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में पुलिस ने मुख्य सरगनाओं सहित कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।


पुलिसिया जांचमें पता चला कि आरोपी इस गिरोह का नेटवर्क दारोगा पारा इलाका स्थित ‘लोक सेवा केंद्र निधि परिवहन सुविधा केंद्र’ की आड़ में चलाया जा रहा था। बाहर से यह लाइसेंस और दस्तावेज बनाने का सेंटर दिखता था लेकिन अंदर में साइबर ठगी का बड़ा रैकेट यहां से चलाता जा रहा था। पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए उक्त सेंटर पर छापेमारी की।


छापेमारी के दौरान सेंटर में कई लड़कियां कॉल सेंटर में काम करती मिलीं, जो लोगों से संपर्क कर उन्हें शादी के नाम पर फंसाती थीं। जांच में यह भी सामने आया कि अलग-अलग कमरों में फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाते थे और वीडियो एडिटिंग के जरिए नकली प्रोफाइल बनाई जाती थीं।


आरोपी फर्जी जीमेल आईडी, मोबाइल नंबर और यूट्यूब चैनलों का उपयोग कर लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें विश्वास में लेकर पैसे ऐंठते थे। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का सरगना कपिल गर्ग पहले लोक सेवा केंद्र के जरिए आरटीओ से जुड़े काम करता था। जब उसकी आईडी निरस्त हो गई, तो उसने अपने सहयोगी हिमांशु मेहर और अन्य लोगों के साथ मिलकर इस अवैध नेटवर्क की शुरुआत की।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से कई महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए। लैपटॉप में फोटोशॉप के जरिए दस्तावेजों में छेड़छाड़ के प्रमाण मिले। इसके अलावा, विभिन्न सरकारी विभागों की फर्जी सील और मुहर भी जब्त की गईं। पुलिस ने 55 मोबाइल फोन, 13 लैपटॉप, 2 प्रिंटर और 3 बैंक खातों को भी जब्त किया है।


जांच में यह भी सामने आया कि यह गिरोह वर्ष 2022 से सक्रिय था और अब तक करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से साइब ठगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की डर से सभी ठग अंडरग्राउंड हो गये हैं। पुलिस का दावा है कि इस साइबर ठग गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें