ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप

पूर्णिया में चाची और भतीजे के अवैध संबंध का खौफनाक अंत, पीट-पीटकर हत्या

पूर्णिया के अमौर थाना क्षेत्र में चाची से अफेयर के विवाद में भतीजे भालचंद विश्वास की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पत्नी के अनुसार, चाची और उसके बेटे ने पैसे देने के बहाने बुलाकर हत्या की। पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA:पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चाची-भतीजे के अवैध संबंध के विवाद में भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय भालचंद विश्वास के रूप में हुई है, जो शादीशुदा था और उसके तीन छोटे बच्चे हैं।


मृतक की पत्नी गुंजा देवी के अनुसार, भालचंद का अपनी चाची रोमा देवी के साथ साल 2020 से अवैध संबंध था। इस वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। उसने बताया कि उसका पति ज्यादातर समय अपनी चाची के साथ बिताता था और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था।


घटना के दिन भालचंद अपनी चाची के पास 50 हजार रुपये लेने गया था, जो उसने पहले उसे दिए थे। आरोप है कि इसी दौरान पैसों को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद रोमा देवी और उसके बेटे अमित कुमार ने मिलकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और शव को कंबल में लपेटकर छिपा दिया।


जब भालचंद देर तक घर नहीं लौटा, तो उसकी पत्नी उसे खोजते हुए चाची के घर पहुंची। वहां उसे अंदर जाने से रोका गया, लेकिन जब वह जबरन अंदर गई तो उसने अपने पति का शव कंबल में लिपटा देखा। शोर मचाने पर उसके साथ भी मारपीट की गई।


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुख्य आरोपी रोमा देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि उसका बेटा फरार है। पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।