ब्रेकिंग
विद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभारनाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठकखेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगे‘डॉक्टर को बुलाइए’… नर्स ने फटकारा, मरीज की मौत के बाद SKMCH के ICU में हंगामाविद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभारनाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठकखेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगे‘डॉक्टर को बुलाइए’… नर्स ने फटकारा, मरीज की मौत के बाद SKMCH के ICU में हंगामा

पुलिसिया कार्रवाई के बाद भी नहीं सुधर रहे लोग, पटना के एक और होटल में शराब पार्टी करते पकड़े गये प्रेमी जोड़े

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही जहां एक होटल से प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया गया है। दोनों युवक-युवती पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शराब पार्टी कर रहे थे

पुलिसिया कार्रवाई के बाद भी नहीं सुधर रहे लोग, पटना के एक और होटल में शराब पार्टी करते पकड़े गये प्रेमी जोड़े
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही जहां एक होटल से प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया गया है। दोनों युवक-युवती पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शराब पार्टी कर रहे थे। इस बात की सूचना पुलिस को मिल गयी। फिर क्या था आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। जहां शराब के नशे में दोनों को पाटलिपुत्र थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 


जब दोनों की मेडिकल जांच करायी गयी तब शराब पीने की पुष्टि हुई। शराब के नशे में मिले प्रेमी जोड़े को फिलहाल पुलिस अपने साथ लेकर थाने गयी है। पुलिस की इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस होटल मालिक के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। बता दें कि कल सोमवार को भी शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के केसरी नगर नाला के पास स्थित होटल शुभयात्रा ओयो में छापेमारी की गयी थी। जहां होटल के कमरे से शराब पार्टी करते प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया गया था।  


बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब के साथ नए साल का स्वागत करने के लिए जश्न मनाने वालों की कमी नहीं है। यही वजह है कि राजधानी पटना में अब पुलिस की तरफ से एक बार फिर एंटी लिकर ड्राइव को रफ्तार दी गई है। सोमवार की रात शास्त्री नगर स्थित एक होटल में शराब पार्टी कर रहे प्रेमी और प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। 


शास्त्री नगर स्थित केसरी नाला के पास होटल शुभ यात्रा ओयो में छापेमारी के दौरान पुलिस ने प्रेमी प्रेमिका को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए प्रेमी की पहचान टूर एंड ट्रेवल्स चलाने वाले शख्स के तौर पर हुई थी। उसके साथ प्रेमिका जूली भी कमरे में मौजूद पाई गई थी।


पूर्णेन्दु नाम के इस शख्स के कमरे से शराब की बोतलें कोल्ड ड्रिंक की बोतल बरामद की गई जब ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई तो उन्होंने शराब पी रखी थी। हालाकिं प्रेमिका जूली ने शराब नहीं पी थी। थानेदार रामाशंकर के मुताबिक दोनों शराब के नशे में थे इसलिए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।