ब्रेकिंग
‘पहले सीढ़ी लाइए, तभी बनेगा फेज’… भागलपुर में बिजली विभाग का अजब फरमान, 16 घंटे गुल रही बिजलीआधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौतपैसों के विवाद में खूनी खेल, 20 वर्षीय युवक को मारी गोली; मौके पर ही दर्दनाक मौतAnant Singh पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान! नीरज कुमार को हरवाएंगे बाहुबली अनंत सिंह , विपक्षी कैंडिडेट को दिया खुला समर्थन...Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह ‘पहले सीढ़ी लाइए, तभी बनेगा फेज’… भागलपुर में बिजली विभाग का अजब फरमान, 16 घंटे गुल रही बिजलीआधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौतपैसों के विवाद में खूनी खेल, 20 वर्षीय युवक को मारी गोली; मौके पर ही दर्दनाक मौतAnant Singh पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान! नीरज कुमार को हरवाएंगे बाहुबली अनंत सिंह , विपक्षी कैंडिडेट को दिया खुला समर्थन...Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह

पटना का घूसखोर थानेदार थाना से अरेस्ट, 27 हजार रिश्वत लेते निगरानी ने रंगे हाथ दबोचा; JCB संचालक से मांगता था हफ्ता

Bihar Vigilance Action: पटना के साम्यागढ़ थाने के एसएचओ सौरभ कुमार को निगरानी टीम ने 27 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर जेसीबी चलाने के बदले हफ्ता मांगने का आरोप है।

Bihar Vigilance Action
बिहार में घूसखोर एसएचओ अरेस्ट
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Vigilance Action: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी का एक्शन लगातार जारी है। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां निगरानी की टीम ने थाना परिसर में 27 हजार रुपए रिश्वत लेते दारोगा सह थानेदार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी के इस एक्शन के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।



दरअसल, पटना के साम्यागढ़ थाने में एसएचओ के पद पर तैनात दारोगा सौरभ कुमार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। साम्यागढ थाना क्षेत्र के प्रह्लादपुर निवासी मनोज कुमार ने पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में थानेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि थानेदार सौरभ कुमार जेसीबी चलाने के एवज में हफ्ता मांग रहे थे।



पीड़ित ने थानेदार के खिलाफ निगरानी में शिकायत दर्ज कराई। शुरूआती जांच में आरोप सही पाए गए। जिसके बाद निगरानी के सीनियर डीएसपी अरुणोदय पांडेय के नेतृत्व में धावा दल का गठन किया गया। निगरानी की टीम सोमवार को पटना के साम्यागढ़ पहुंची और आरोपी थानेदार को रंगे हाथ दबोचने का जाल बिछाया।



जैसे ही आरोपी थानेदार पीड़ित से रिश्वत के 27 हजार रुपए ले रहा था, निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया और आरोपी को रिश्वत के 27 हजार रुपयों के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एसएचओ को अरेस्ट करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ ले गई, जहां उससे पूछताछ के बाद निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता