ब्रेकिंग
बिहार में बागमती नदी ने पार किया खतरे का निशान, औराई, कटरा और गायघाट पर मंडराया बाढ़ का बड़ा खतरामुजफ्फरपुर में बागमती नदी ने पार किया खतरे का निशान, इन इलाकों में बाढ़ का खतरा; अलर्ट जारीJDU विधायक के बेटे रॉकी यादव को धमकी, माओवादी संगठन ने मांगी 5% लेवी; नहीं देने पर फौजी हमले की चेतावनीपटना में 24 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या, सड़क किनारे मिला शव; पुरानी रंजिश में मर्डर की आशंकाविश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला का आज भव्य आगाज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन; करोड़ों शिवभक्तों की यात्रा होगी शुरूबिहार में बागमती नदी ने पार किया खतरे का निशान, औराई, कटरा और गायघाट पर मंडराया बाढ़ का बड़ा खतरामुजफ्फरपुर में बागमती नदी ने पार किया खतरे का निशान, इन इलाकों में बाढ़ का खतरा; अलर्ट जारीJDU विधायक के बेटे रॉकी यादव को धमकी, माओवादी संगठन ने मांगी 5% लेवी; नहीं देने पर फौजी हमले की चेतावनीपटना में 24 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या, सड़क किनारे मिला शव; पुरानी रंजिश में मर्डर की आशंकाविश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला का आज भव्य आगाज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन; करोड़ों शिवभक्तों की यात्रा होगी शुरू

पटना में 24 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या, सड़क किनारे मिला शव; पुरानी रंजिश में मर्डर की आशंका

Patna Crime News: पटना के नौबतपुर में 24 वर्षीय युवक हैप्पी राज की धारदार हथियार से हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। परिजनों ने दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस CCTV और कॉल डिटेल के आधार पर जांच कर रही है।

Patna Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna Crime News: पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर गांव में सोमवार देर रात एक 24 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव सड़क किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।



मृतक की पहचान नरेंद्र रामपुर निवासी बन राय के पुत्र हैप्पी राज के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार शाम हैप्पी को गांव के ही दो युवकों आर्यन और सुधीर के साथ बाइक पर जाते हुए देखा गया था। रात करीब 10 बजे गांव की मुख्य सड़क के किनारे लोगों ने खून से लथपथ एक युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।



घटना की सूचना मिलने पर नौबतपुर थाना प्रभारी मंजीत कुमार ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई गंभीर जख्म मिले हैं।



मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि आर्यन और सुधीर ही हैप्पी को बाइक पर बैठाकर ले गए थे और रास्ते में उसकी हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि दोनों युवकों से हैप्पी की पुरानी रंजिश चल रही थी, हालांकि हत्या की वास्तविक वजह अभी सामने नहीं आई है।



गुस्साए परिजनों ने दोनों आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया। उन्होंने सड़क जाम करने का भी प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजनों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।



नौबतपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।पुलिस ने जांच तेज करते हुए मोबाइल कॉल डिटेल और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता