ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी कैबिनेट के बड़े फैसले: ‘जी राम जी’ योजना को मंजूरी, जमीन की मापी हुई महंगी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए 3,662 करोड़ मंजूरधनौती नदी पर बना 35 साल पुराना पुल टूटा, आवागमन बाधित, लोगों में खासा आक्रोशफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: 60 दिन में टूटी सड़क और पुलिया की हुई मरम्मतबिहार में 9 IPS अफसरों का तबादला एवं अतिरिक्त प्रभार, देखिये पूरी लिस्टगन्ना किसानों को बड़ी राहत, सासामुसा चीनी मिल का 42.99 करोड़ रुपये बकाया भुगतान स्वीकृत, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला सम्राट चौधरी कैबिनेट के बड़े फैसले: ‘जी राम जी’ योजना को मंजूरी, जमीन की मापी हुई महंगी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए 3,662 करोड़ मंजूरधनौती नदी पर बना 35 साल पुराना पुल टूटा, आवागमन बाधित, लोगों में खासा आक्रोशफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: 60 दिन में टूटी सड़क और पुलिया की हुई मरम्मतबिहार में 9 IPS अफसरों का तबादला एवं अतिरिक्त प्रभार, देखिये पूरी लिस्टगन्ना किसानों को बड़ी राहत, सासामुसा चीनी मिल का 42.99 करोड़ रुपये बकाया भुगतान स्वीकृत, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

बहू के हत्यारे को सजा दिलाने के लिए SSP के पास पहुंची सास, कहा..आरोपी भोज-भात करते रहता है, लेकिन पुलिस उसे नहीं पकड़ती

पटना में महिला की हत्या को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। कोर्ट से नॉन-बेलेबल वारंट जारी होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। कहा कि 3 साल से दौड़ रहे हैं, पुलिस नहीं कर रही कोई कार्रवाई

बिहार न्यूज
पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना में एक महिला की हत्या के मामले को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मृतका की सास ने आरोप लगाया है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहा हैं और भोज-भात कर रहा है लेकिन पुलिस उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 3 साल से हम बहू को न्याय दिलाने के लिए थाने का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पुलिस कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है। 


राजधानी पटना में एक हत्या के मामले को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। बैरिया की रहने वाली सुनयना देवी ने गोपालपुर थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि उनकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से नॉन-बेलेबल वारंट जारी हो चुका है।


शुक्रवार को सुनयना देवी एसएसपी कार्यालय पहुंचीं और जनता दरबार में न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में कुछ दबंगों ने उनके घर में घुसकर उनके और उनकी बहू शोभा देवी के साथ मारपीट की थी। इस हमले में गंभीर रूप से घायल शोभा देवी की 9 अप्रैल 2023 को इलाज के दौरान मौत हो गई थी।


पीड़िता का आरोप है कि अदालत के आदेश के बावजूद पुलिस एक महीने से अधिक समय से आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि कई बार आरोपियों की सटीक लोकेशन पुलिस को दी गई, लेकिन हर बार पुलिस देर से पहुंची या फिर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।


सुनयना देवी ने मुख्य आरोपी सुदीप कुमार के तिलक समारोह का भी जिक्र करते हुए बताया कि इसकी सूचना पहले ही पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस मौके पर समय से नहीं पहुंची। उनके मुताबिक, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पुलिस पहुंची और केवल औपचारिकता पूरी कर वापस लौट गई।


पीड़िता ने कहा कि वह अपनी बहू को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं, जबकि आरोपी सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर बेखौफ घूम रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। यह मामला एक बार फिर कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है और पीड़िता को कब तक न्याय मिल पाता है।