ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप

पटना में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, आधा दर्जन लोग घायल; पुराने विवाद में झड़प

Patna Crime News: पटना के मनेर थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट और गोलीबारी हुई। घटना में छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो को गोली लगी है। पुलिस ने मौके से खोखे बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

Patna Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के छिहत्तर गांव में रविवार सुबह दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना में छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो लोगों को गोली लगने की पुष्टि हुई है।



ग्रामीणों के अनुसार, विवाद के दौरान करीब 10 राउंड फायरिंग की गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।



पुलिस के अनुसार, यह विवाद करीब एक महीने पहले लड़की से छेड़खानी को लेकर हुए झगड़े से जुड़ा हुआ है। इस मामले में पहले से थाने में प्राथमिकी दर्ज है। इसी पुराने विवाद को लेकर रविवार सुबह चितरंजन राय और राजू राय के बीच फिर से कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला हिंसक हो गया।



देखते ही देखते दोनों पक्षों के दर्जनों लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच मारपीट के साथ गोलीबारी शुरू हो गई। घटना में घायल लोगों की पहचान रुदल राय (22), संदीप कुमार (16), रणजीत राय (42), हरेंद्र राय (42), राजकुमार राय (32) और धर्मेंद्र राय (45) के रूप में हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए मनेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।



सिटी एसपी पश्चिमी संकेत कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। मनेर थाना प्रभारी रजनीश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना का कारण पूर्व का विवाद सामने आया है। उन्होंने बताया कि संदीप कुमार और रुदल राय को गोली लगने की पुष्टि हुई है।फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है और मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता