ब्रेकिंग
अररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहर

किसी भी वक्त हो सकती है खान सर की गिरफ्तारी: अरेस्टिंग के लिए पुलिस की नई टीम का गठन, DIU को सौंपी गई जिम्मेवारी

Khan Sir FIR: पटना में खान सर (फैसल खान) के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई उनके बॉडीगार्ड्स के बयान के आधार पर की है। ऐसे में खान सर के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

Khan Sir FIR
किसी भी वक्त हो सकती है गिरफ्तारी!
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Khan Sir FIR: पटना में कोचिंग विवाद से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक किसी भी वक्त खान सर की गिरफ्तारी हो सकती है। खान सर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की नई टीम का गठन किया गया है।  इसकी जिम्मेवारी DIU को सौंपी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि आज देर रात तक खान सर की गिरफ्तारी हो सकती है।


दरअसल, राजधानी पटना में खान सर (फैसल खान) के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। कदमकुआं थाना पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या की कोशिश (Attempt to Murder) और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के तहत केस दर्ज किया गया है, जिसमें 10 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। इस धारा में अग्रिम जमानत का प्रावधान भी सीमित है।


पुलिस को दिए गए बयान में खान सर के बॉडीगार्ड्स ने आरोप लगाया है कि उन्हें कथित तौर पर निर्देश दिया गया था “तुम गोली चलाओ, बाकी हम देख लेंगे।” इसी बयान को आधार बनाकर पुलिस ने खान सर को मामले में नामजद आरोपी बनाया है। FIR दर्ज होने के बाद उनके वकील कोचिंग संस्थान पहुंचे। 


वहीं कानून-व्यवस्था को लेकर IG कार्यालय में पुलिस की उच्चस्तरीय बैठक भी जारी है। पुलिस ने छात्रों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें। पटना पुलिस में सभी छात्र और छात्राओं से अनुरोध किया है की कोचिंग सेंटर के बहकावे में ना आए, विधि व्यवस्था में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो खान सर की अरेस्टिंग के लिए पुलिस की नई टीम का गठन किया गया है। इसकी जिम्मेवारी DIU को सौंपी गई है। आज देर रात किसी भी समय खान सर की गिरफ्तारी संभव है।


उधर, खान सर ने कहा है कि उन्हें FIR की जानकारी नहीं है, लेकिन वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने दावा किया कि घटना के दौरान उनके गार्ड्स ने केवल आत्मरक्षा (Self Defence) में फायरिंग की थी। उन्होंने कहा कि “उस दिन कोचिंग पर हमला हुआ था, मारपीट हो रही थी और पुलिस देर से पहुंची। ऐसे में गार्ड्स ने छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा के लिए फायरिंग की।”


बता दें कि यह पूरा मामला 2 जून की रात का है, जब पटना स्थित खान ग्लोबल स्टडीज परिसर पर हमला हुआ था। घटना के दौरान फायरिंग का वीडियो भी सामने आया था। पुलिस पहले ही इस मामले में दोनों बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और खान सर से पूछताछ भी की जा चुकी है। अब पुलिस द्वारा दर्ज नई FIR में उन्हें नामजद आरोपी बनाया गया है। इससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता