ब्रेकिंग
मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव✦मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

कोचिंग फायरिंग केस: ज्ञान बिंदु प्रबंधन का बड़ा दावा, कहा- खान सर ने ही करवाई फायरिंग

Patna Coaching Controversy: पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान पर कथित फायरिंग मामले में नया मोड़ आ गया है। ज्ञान बिंदु एकेडमी ने पलटवार करते हुए दावा किया है कि फायरिंग खान सर के इशारे पर हुई थी और इसका वीडियो भी सामने आया है।

Patna Coaching Controversy
खान सर पर गंभीर आरोप
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna Coaching Controversy: पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान पर कथित हमले के बाद मामला लगातार नया मोड़ ले रहा है। जिस ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी पर खान सर ने हमले का आरोप लगाया था, अब उसी प्रबंधन ने उलटे खान सर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 


ज्ञान बिंदु प्रबंधन ने दावा किया है कि घटना के दिन यानी 2 जून को खुद खान सर ने ही फायरिंग करवाई थी। प्रबंधन ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें कथित तौर पर खान सर के दो बॉडीगार्ड फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच करते हुए खान सर के दो अंगरक्षकों को हिरासत में ले लिया है।


गुरुवार को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्ञान बिंदु एकेडमी के प्रतिनिधियों ने कहा कि फायरिंग से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। प्रबंधन ने दावा किया कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं और जांच में उनके खिलाफ फायरिंग का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग कोचिंग सेक्टर में प्रतिस्पर्धा के कारण माहौल बनाकर विवाद खड़ा कर रहे हैं और जानबूझकर रौशन आनंद को निशाना बनाया जा रहा है।


ज्ञान बिंदु एकेडमी ने खान सर के उस दावे को भी चुनौती दी, जिसमें कहा गया था कि कम फीस लेने के कारण कुछ कोचिंग संस्थान उनसे नाराज हैं। एकेडमी की ओर से बताया गया कि उनकी फीस अन्य संस्थानों की तुलना में काफी कम है। प्रबंधन ने दावा किया कि खान सर के संस्थान में फीस इससे कहीं अधिक है, इसलिए यह आरोप गलत है। 


एकेडमी ने यह भी दावा किया कि उनके संस्थान में अधिक छात्र पढ़ते हैं और पूरे पटना में सबसे कम फीस उन्हीं की है। साथ ही यह भी कहा गया कि उनकी तुलना में अन्य कोचिंग संस्थानों से बेहतर रिजल्ट दिया जा रहा है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के दावों के आधार पर सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

रिपोर्ट- रजनीश रमण, पटना

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता