ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

पटना के पटेल छात्रावास में पुलिस की रेड, बारूद सहित कई विस्फोटक सामान बरामद

PATNA: राजधानी पटना के होस्टल्स में पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है। बीती रात पुलिस ने पटेल छात्रवास में छापेमारी की, जिसमें कई विस्फोटक सामान होस्टल के टीवी रूम से बरामद किया गया

पटना के पटेल छात्रावास में पुलिस की रेड, बारूद सहित कई विस्फोटक सामान बरामद
First Bihar
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के होस्टल्स में पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है। बीती रात पुलिस ने पटेल छात्रवास में छापेमारी की, जिसमें कई विस्फोटक सामान होस्टल के टीवी रूम से बरामद किया गया है। मामले को लेकर थाना प्रभारी विमलेंदु कुमार ने बताया कि हॉस्टल से 1 किलो 100 ग्राम के आसपास बारूद मीले हैं। कुछ सुतरी और आपत्तिजनक डिब्बा भी बरामद हुआ है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुटी हुई है और इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह बारूद कहां से आया है।


दरअसल, बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इसको लेकर पटना के कई होस्टल्स में पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है। शनिवार रात को भी पुलिस ने विश्वविध्यालय समेत कई अन्य हॉस्टल में पहुंच गई थी और कमरे की तलाशी ली थी। इस दौरान छात्रों में दहशत फ़ैल गया था। दरअसल पटना के कई हॉस्टल ऐसे हैं, जो जमावड़े का स्थल बना रहता है। जिन्हे कमरा अलॉट नहीं कराया गया है वे लोग भी यहां रहते हैं और आपराधिक घटना को अंजाम देते हैं। 


पुलिस के मुताबिक़, आगे भी ये अभियान जारी रहेगा। होस्टल्स में जो बाहरी छात्र हैं, उनपर करवाई की जाएगी। कई होस्टल्स के नाम सामने आए हैं, जहां छात्र के नाम पर उपद्रवियों का जमावड़ा बना रहता है। इस अभियान की मदद से अपराध को काबू में लाया जा सकेगा। पटना में अपराधियों का जमावड़ा अब छात्रों के हॉस्टल तक भी पहुंच गया है। इसी सिलसिले में ये अभियान चलाया गया और आगे भी अभियान जारी रहेगा।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता