ब्रेकिंग
नेपाल में दर्दनाक हादसा, पोखरा की फेवा झील में गिरी भारतीय नंबर की कार; रक्सौल के 2 युवकों की मौत‘पहले सीढ़ी लाइए, तभी बनेगा फेज’… भागलपुर में बिजली विभाग का अजब फरमान, 16 घंटे गुल रही बिजलीआधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौतपैसों के विवाद में खूनी खेल, 20 वर्षीय युवक को मारी गोली; मौके पर ही दर्दनाक मौतAnant Singh पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान! नीरज कुमार को हरवाएंगे बाहुबली अनंत सिंह , विपक्षी कैंडिडेट को दिया खुला समर्थन...नेपाल में दर्दनाक हादसा, पोखरा की फेवा झील में गिरी भारतीय नंबर की कार; रक्सौल के 2 युवकों की मौत‘पहले सीढ़ी लाइए, तभी बनेगा फेज’… भागलपुर में बिजली विभाग का अजब फरमान, 16 घंटे गुल रही बिजलीआधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौतपैसों के विवाद में खूनी खेल, 20 वर्षीय युवक को मारी गोली; मौके पर ही दर्दनाक मौतAnant Singh पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान! नीरज कुमार को हरवाएंगे बाहुबली अनंत सिंह , विपक्षी कैंडिडेट को दिया खुला समर्थन...

पटना में सर्राफा कारोबारी के घर 50 लाख की डकैती, 10 हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बनाया बंधक

पटना सिटी के भगवानगंज में 10 हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी के घर और दुकान में घुसकर परिवार को बंधक बना लिया। अपराधी करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने, बाइक और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

बिहार न्यूज
CCTV खंगालने में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है, यही कारण कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी के भगवानगंज मुख्य बाजार स्थित चांदनी अलंकार ज्वेलरी शॉप की है। जहां अपराधियों ने सर्राफा कारोबारी के घर और दुकान को निशाना बनाया है। अपराधियों ने करीब 50 लाख रुपये से अधिक की डकैती की वारदात को अंजाम दिया है।


 हथियारों से लैस करीब 10 बदमाश देर रात छत के रास्ते घर में घुसे, परिवार को बंधक बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दुकान और घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए।यह घटना पटना सिटी के भगवानगंज मुख्य बाजार स्थित चांदनी अलंकार ज्वेलरी शॉप की है। घटना रविवार देर रात करीब 1:30 बजे की है। ।


छत के रास्ते घर में घुसे बदमाश

ज्वेलरी कारोबारी दीपक सोनी ने बताया कि घटना के समय पूरा परिवार घर में सो रहा था। इसी दौरान करीब 10 हथियारबंद बदमाश पीछे की ओर से सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़े और घर में दाखिल हो गए। घर में घुसते ही अपराधियों ने हथियार के बल पर पूरे परिवार को बंधक बना लिया। बदमाशों ने तिजोरी की चाबी मांगी और कारोबारी को धमकाते हुए नीचे दुकान में ले जाकर तिजोरी खुलवाई। विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि शोर मचाया तो "ठोक देंगे।"


दुकान और घर से लाखों के गहने लूटे

कारोबारी के अनुसार, बदमाश दुकान की तिजोरी में रखे करीब 200 से 250 ग्राम सोने के आभूषण, जिनकी कीमत लगभग 21 लाख रुपये बताई जा रही है, और करीब 15 किलोग्राम चांदी के गहने, जिनकी कीमत 30 लाख रुपये से अधिक है, लूटकर ले गए। इसके बाद अपराधियों ने घर की महिलाओं के पहने हुए सोने के गहने भी उतरवा लिए। साथ ही अलमारी और गोदरेज में रखे अन्य आभूषण भी अपने साथ ले गए।


बाइक और मोबाइल भी ले गए

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कारोबारी की एक बाइक और मोबाइल फोन भी लेकर फरार हो गए। हालांकि बाद में पुलिस ने कारोबारी की बाइक जहानाबाद जिले से बरामद कर ली। परिजनों का दावा है कि अपराधी कुल मिलाकर 50 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान लूटकर फरार हुए हैं।


जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही भगवानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बरामद बाइक और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास जारी है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा करने का दावा किया गया है।