ब्रेकिंग
अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल

पटना में बेकाबू कार ने पुलिस से भागते हुए कई लोगों को रौंदा, गाड़ी से भारी मात्रा में हथियार बरामद

Bihar Crime News: पटना के बिहटा में पुलिस जांच से बचकर भाग रही संदिग्ध कार ने कई ग्रामीणों को रौंद दिया। वाहन से हथियार बरामद हुए, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पुलिस जांच से बचने के लिए तेज रफ्तार में भाग रही एक संदिग्ध कार ने कई ग्रामीणों को टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित दौरे को देखते हुए बिहटा पुलिस इलाके में सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार पुलिस को देखते ही तेज रफ्तार में भागने लगी। भागने के क्रम में चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया।


घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कार पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। हालात बिगड़ते देख कार सवार आरोपी मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।


थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन को जब्त कर तलाशी ली गई, जिसमें से 2 पिस्टल, 15 कारतूस और 3 मैगजीन बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता