ब्रेकिंग
त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी

रेलवे ट्रैक के पास जमीन में गाड़कर रखा था सिर, पुलिस ने किया बरामद, 3 गिरफ्तार

पटना के हवाई अड्डा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिली सिर कटी लाश मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक चंदन कुमार की हत्या आपसी रंजिश में की गई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर झाड़ियों में जमीन के अंदर दबाकर रखा गया

बिहार न्यूज
पटना सिर कटी लाश कांड का खुलासा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के हवाई अड्डा थाना क्षेत्र में 13 मई को कौशल नगर स्थित शिव मंदिर झोपड़पट्टी के पास रेलवे ट्रैक पर मिली सिर कटी लाश के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। मृतक की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई थी। घटना के बाद दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई थी।


जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि चंदन कुमार की हत्या आपसी रंजिश और विवाद के कारण की गई थी। मामले में खुशबू कुमारी, उसके पति छोटू कुमार और दिलावर कुमार की भूमिका सामने आई। पुलिस ने 18 मई को खुशबू कुमारी को गिरफ्तार किया था, जबकि 1 जून को छोटू कुमार और दिलावर कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।


पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की पूरी साजिश और वारदात का खुलासा किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों के बीच जमीन में गाड़कर छिपाया गया चंदन कुमार का सिर बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटा लिए हैं।


पुलिस के अनुसार चंदन कुमार और छोटू कुमार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते हत्या की योजना बनाई गई। वारदात को अंजाम देने में दिलावर कुमार भी शामिल था, जबकि खुशबू कुमारी को घटना की पूरी जानकारी थी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। 

पटना से सूरज की रिपोर्ट

टैग्स