ब्रेकिंग
बिहार में नहीं लागू है RTI की धारा-4, अब सरकार ने सचिव से लेकर DM-SP तक को दिया सख्त आदेश, SC का आदेश भी नहीं मान रहे अफसर...दवा दुकान का शटर तोड़ लाखों की चोरी, नकदी और दवाएं ले उड़े चोर; CCTV में कैद हुई पूरी वारदातबिहार में खुलेगा NSD का नया कैंपस, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी; युवा कलाकारों को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंगKYP सेंटर बंद करने के फैसले पर पटना में बवाल: JDU दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, भाजपा के मंत्री के खिलाफ और नीतीश के समर्थन में लगे नारे टपकती छत... जमीन पर बैठकर पढ़ते बच्चे, न बेंच-डेस्क न शौचालय; झोपड़ी में चल रहा सरकारी स्कूलबिहार में नहीं लागू है RTI की धारा-4, अब सरकार ने सचिव से लेकर DM-SP तक को दिया सख्त आदेश, SC का आदेश भी नहीं मान रहे अफसर...दवा दुकान का शटर तोड़ लाखों की चोरी, नकदी और दवाएं ले उड़े चोर; CCTV में कैद हुई पूरी वारदातबिहार में खुलेगा NSD का नया कैंपस, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी; युवा कलाकारों को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंगKYP सेंटर बंद करने के फैसले पर पटना में बवाल: JDU दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, भाजपा के मंत्री के खिलाफ और नीतीश के समर्थन में लगे नारे टपकती छत... जमीन पर बैठकर पढ़ते बच्चे, न बेंच-डेस्क न शौचालय; झोपड़ी में चल रहा सरकारी स्कूल

पटना में एटीएम चोरी का खुलासा, मास्टरमाइंड चोर गिरफ्तार; कई वारदातों में संलिप्तता उजागर

पटना के सुलतानगंज थाना क्षेत्र में एटीएम चोरी करने वाले शातिर आरोपी अमित राज को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जांच में कई एटीएम चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के सुलतानगंज थाना क्षेत्र में एटीएम रूम का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नगर पूर्वी के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई कार्रवाई में यह सफलता हाथ लगी।


पुलिस के अनुसार, मेहंदी इलाके में स्थित पीएनबी एटीएम को निशाना बनाते हुए आरोपी ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में अमित राज (25 वर्ष), निवासी दीघा थाना क्षेत्र को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में सुलतानगंज थाना में कांड संख्या 165/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 


जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी ने 12 अप्रैल को पीएनबी एटीएम और 15 अप्रैल को अशोक राजपथ स्थित बैंक ऑफ इंडिया एटीएम में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से एटीएम से चोरी की गई डीवीआर बरामद की है।


 इसके अलावा एक चोरी की मोटरसाइकिल, मास्टर की और एटीएम मशीन खोलने में इस्तेमाल होने वाले औजार भी जब्त किए गए हैं।गौरतलब है कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।