ब्रेकिंग
‘पहले सीढ़ी लाइए, तभी बनेगा फेज’… भागलपुर में बिजली विभाग का अजब फरमान, 16 घंटे गुल रही बिजलीआधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौतपैसों के विवाद में खूनी खेल, 20 वर्षीय युवक को मारी गोली; मौके पर ही दर्दनाक मौतAnant Singh पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान! नीरज कुमार को हरवाएंगे बाहुबली अनंत सिंह , विपक्षी कैंडिडेट को दिया खुला समर्थन...Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह ‘पहले सीढ़ी लाइए, तभी बनेगा फेज’… भागलपुर में बिजली विभाग का अजब फरमान, 16 घंटे गुल रही बिजलीआधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौतपैसों के विवाद में खूनी खेल, 20 वर्षीय युवक को मारी गोली; मौके पर ही दर्दनाक मौतAnant Singh पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान! नीरज कुमार को हरवाएंगे बाहुबली अनंत सिंह , विपक्षी कैंडिडेट को दिया खुला समर्थन...Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह

पटना से 17 वर्षीय युवती संदिग्ध हालत में लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

Missing Girl Patna: पटना के हरि निवास इलाके से 17 वर्षीय सौम्या भारती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर छापेमारी कर रही है।

Missing Girl Patna
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Missing Girl Patna: राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के हरि निवास इलाके से 17 वर्षीय सौम्या भारती रविवार से लापता है। सौम्या मूल रूप से रामकृष्णा नगर की रहने वाली है। घटना के बाद से परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं और अपहरण की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।



सौम्या ने रघुनाथ बालिका उच्च विद्यालय से 10वीं की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद वह अपने खर्च के लिए हरि निवास स्थित एक मोबाइल दुकान में काम कर रही थी। सौम्या की मां दीपा देवी ने बताया कि उनकी बेटी रविवार दोपहर करीब 12 बजे मोबाइल दुकान में ड्यूटी के लिए घर से निकली थी। शाम करीब 7 बजे के बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया और उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है।



दीपा देवी के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले कुछ अज्ञात युवक उनके घर पहुंचे और परिवार के साथ मारपीट की थी। उन्होंने बताया कि इस घटना में बिट्टू नाम का एक युवक भी शामिल था। उनका कहना है कि उसी घटना के कुछ दिन बाद उनकी बेटी लापता हो गई।



परिजनों के अनुसार, सौम्या की एक करीबी दोस्त ने उसकी तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर लगाकर उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी थी। इसकी जानकारी मिलने पर परिवार ने विरोध किया और शिकायत करने के लिए उसकी दोस्त के घर पहुंचा। इस बात से नाराज होकर 14 जुलाई की दोपहर कुछ अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद वे रामकृष्णा नगर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस की ओर से उस समय कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।



पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद सौम्या की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जांच के दौरान पुलिस एक संदिग्ध युवक के घर भी पहुंची, लेकिन वह अपने परिवार के साथ वहां से फरार मिला। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और युवती की तलाश जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता