ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: पटना हाई कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाब, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित रखने का आदेशRJD को बड़ा झटका: मृत्युंजय तिवारी थामेंगे BJP का दामनजहानाबाद में भारी बवाल, प्रदर्शनकारी छात्रों ने रेलवे स्टेशन और DM आवास पर किया पथराव; पुलिस ने की कई राउंड फायरिंगबिहार के स्कूल में मिड डे मील की बड़ी लापरवाही, खाने में मिला मरा हुआ सांप; 20 से ज्यादा बच्चों की बिगड़ी तबीयतबिहार में खासमहाल की जमीन का होगा सर्वे, जिलावार तैयार होगी पूरी लिस्ट; समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिए निर्देशभरत तिवारी एनकाउंटर मामला: पटना हाई कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाब, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित रखने का आदेशRJD को बड़ा झटका: मृत्युंजय तिवारी थामेंगे BJP का दामनजहानाबाद में भारी बवाल, प्रदर्शनकारी छात्रों ने रेलवे स्टेशन और DM आवास पर किया पथराव; पुलिस ने की कई राउंड फायरिंगबिहार के स्कूल में मिड डे मील की बड़ी लापरवाही, खाने में मिला मरा हुआ सांप; 20 से ज्यादा बच्चों की बिगड़ी तबीयतबिहार में खासमहाल की जमीन का होगा सर्वे, जिलावार तैयार होगी पूरी लिस्ट; समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिए निर्देश

बेटे के नामांकन के बीच कैमूर पहुंचे नीतीश कुमार, मंत्री जमा खान के आवास पर लोगों से की मुलाकात

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेटे के नामांकन कार्यक्रम के बावजूद कैमूर के चैनपुर पहुंचे। उन्होंने मंत्री मोहम्मद जमा खान के आवास पर मुलाकात कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज परियोजना की समीक्षा की।

बिहार न्यूज
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत नौघरा में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार के आगमन पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके पहुंचते ही समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान नीतीश कुमार ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।


अपने कैमूर दौरे के दौरान नीतीश कुमार अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान के आवास भी पहुंचे। खास बात यह रही कि उसी दिन उनके बेटे का नामांकन कार्यक्रम भी था, इसके बावजूद उन्होंने चैनपुर पहुंचकर मंत्री के परिवार से मुलाकात की। उनके साथ वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी और मुकेश वर्मा भी मौजूद रहे। 


मंत्री मोहम्मद जमा खान ने इस मुलाकात को आत्मीय और पारिवारिक भेंट बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का दौरा पूरी तरह व्यक्तिगत था, लेकिन इस दौरान क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं और विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई जिसके बाद नीतीश कुमार पटना के लिए रवाना हो गए।


बताया गया कि नीतीश कुमार ने चैनपुर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज समेत अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया और विकास योजनाओं को गति देने की आवश्यकता बताई। पूर्व मुख्यमंत्री के इस दौरे से स्थानीय राजनीतिक माहौल में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। समर्थकों का मानना है कि उनके आगमन से न केवल विकास कार्यों को बल मिलेगा, बल्कि संगठनात्मक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।