ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार: नशे में धुत युवती पुल के नीचे कर रही थी गंदा काम, उसे देख पुलिस भी हो गयी हैरान

HAJIPUR: नशे में धुत एक विवाहिता ने जढुआ पुल के पास जमकर हंगामा मचाया। वहां से गुजरने वाले लोगों को गालियां देने लगी। 22 वर्षीय युवती को नशे में टल्ली देख लोग भी हैरान रह गये और इस

बिहार: नशे में धुत युवती पुल के नीचे कर रही थी गंदा काम, उसे देख पुलिस भी हो गयी हैरान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAJIPUR: नशे में धुत एक विवाहिता ने जढुआ पुल के पास जमकर हंगामा मचाया। वहां से गुजरने वाले लोगों को गालियां देने लगी। 22 वर्षीय युवती को नशे में टल्ली देख लोग भी हैरान रह गये और इस बात की सूचना लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया और जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। 


मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवती नशे में थी वह पहले ऑटों ड्राइवर से झगड़ रही थी। वह यह कह रही थी कि तुमने मेरे साथ गलत काम किया है। मुझे जहां से लाए हो वहां छोड़ दो। महिला के हंगामे को देख ऑटो ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद वहां से गुजरने वालों को वह गालियां देने लगी।


 लोगों को बुरा भला बोलने लगी जिससे गुस्साएं लोगों ने इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी। फिर क्या था मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया और जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां नशे में होने की पुष्टि के बाद युवती को जेल भेज दिया गया। 


नशे में धुत युवती काजल से जब पुलिस ने पूछताछ की तब उसने बताया कि राजस्थान में पति के साथ वह रहती हैं। एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए वह बिहार आई है। वह खुद मधुबनी की रहने वाली है। जिसके बाद पुलिस ने इस बात की जानकारी महिला के  परिजनों को दी। इस बात की जानकारी पाकर परिजन भी हैरान हो गये।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें