ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात, मां-बेटी को बेरहमी से मौत के घाट उतारा, डबल मर्डर से सनसनी

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा के जेठऊना गांव में मां-बेटी की हत्या से सनसनी फैल गई है. पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की। एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले में डबल मर्डर की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना खुदागंज सहायक थाना क्षेत्र के जेठऊना गांव का है, जहां मंगलवार देर रात मां-बेटी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव एक कमरे से बरामद किए गए हैं।


प्रारंभिक जांच में दोनों के गले पर निशान मिलने से यह स्पष्ट हुआ है कि उनकी गला दबाकर हत्या की गई है। घटना के बाद पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही हिलसा अनुमंडलीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया। 


परिजनों का आरोप है कि दोनों की गर्दन मरोड़कर हत्या की गई है और आशंका जताई जा रही है कि यह वारदात संपत्ति विवाद के कारण की गई हो सकती है। वहीं ग्रामीणों के बीच यह भी चर्चा है कि मृतका का पति मानसिक रूप से अस्वस्थ रहता है।


हिलसा के डीएसपी कुमार ऋषिराज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गला दबाकर हत्या का प्रतीत होता है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता