ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप

बिहार में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तिलक से एक दिन पहले युवक की गोली लगने से मौत; आर्केस्ट्रा डांस के दौरान हुई फायरिंग

Bihar Crime News: नालंदा के अमावा गांव में तिलक समारोह के दौरान गोली लगने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई. शादी से एक दिन पहले हुई घटना से खुशी का माहौल मातम में बदल गया.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र स्थित अमावा गांव में तिलक समारोह से ठीक एक दिन पहले एक दर्दनाक घटना हो गई, जहां 21 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक अपने दोस्त के तिलक समारोह में शामिल होने आया था, लेकिन बार बालाओं के कार्यक्रम के दौरान अचानक चली गोली ने उसकी जान ले ली।


मृतक की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के गौसनगर गांव निवासी उपेंद्र प्रसाद के पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार छोटू कुमार की शादी 27 अप्रैल को बिंद थाना क्षेत्र के छत्तरबीघा गांव में तय थी और उसका तिलक भी अगले दिन होना था। इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गांव में तिलक समारोह के दौरान दूसरी मंजिल पर बार बालाओं का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आई और छोटू कुमार फर्श पर खून से लथपथ पड़ा मिला। मौके पर मौजूद लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मृतक के चचेरे भाई सूरज कुमार ने बताया कि वह अपने भाई के साथ समारोह में आया था। अचानक गोली चलने के बाद अफरातफरी मच गई और लोग मौके से भाग निकले। उसने शोर मचाकर मदद की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार छोटू कुमार को तिलक समारोह में आने से रोका गया था, लेकिन वह अपने दोस्त के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच गया। इस घटना ने पूरे परिवार की खुशियों को गम में बदल दिया।


बिहार शरीफ के सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है, क्योंकि उसके खिलाफ पहले से लूट और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता