ब्रेकिंग
Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात✦Bihar News : MLA और MLC में क्या अंतर होता है? जानिए चुनाव का तरीका, वेतन और कानूनी अधिकार✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात✦Bihar News : MLA और MLC में क्या अंतर होता है? जानिए चुनाव का तरीका, वेतन और कानूनी अधिकार

Bihar News: सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन...इस जिले में इंटरनेट सर्विस बंद, वजह क्या है....

मुजफ्फरपुर में अफवाह और उपद्रव रोकने के लिए 24 जुलाई से 26 जुलाई तक सोशल मीडिया और मैसेजिंग सेवाओं पर रोक लगा दी है। फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम समेत 24 सेवाएं प्रभावित रहेंगी, जबकि बैंकिंग, रेलवे और सरकारी इंटरनेट सेवाएं जारी रहेंगी।

Bihar News, Muzaffarpur Internet Ban, Muzaffarpur Social Media Ban, Bihar Home Department, Internet Shutdown Bihar, WhatsApp Ban Muzaffarpur, Facebook Ban Bihar, Telecommunication Act 2023, Muzaffarpu
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार में जगह-जगह हो रहे उपद्रव के बाद सरकार सख्त हो गई है. अफवाह को रोकने के लिए पुलिस महकमा सर्तक है. इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर में अफवाह रोकने को लेकर गृह विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है. डीएम-एसएसपी की सिफारिश पर इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है. 


मुजफ्फरपुर में आज से लेकर 26 तारीख तक सोशल नेटवर्क को बंद कर दिया गया है. इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से आदेश जारी किया गया है. गृह विभाग के आदेश में कहा गया है कि मुजफ्फरपुर के टाउन-वन और पुलिस सब डिवीजन टाउन-2 में 24 जुलाई 12:30 बजे से 26 जुलाई सुबह 10:00 बजे तक सोशल नेटवर्किंग साइट्स और मैसेजिंग सर्विस पर रॉक रहेगा .


मुजफ्फरपुर के डीएम एसपी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है . ऐसा अफवाह को रोकने और इससे संबंधित मैसेज रोकने के लिए किया गया है. गृह विभाग ने टेलीकम्युनिकेशन एक्ट-2023 के तहत यह आदेश जारी किया है. अब मुजफ्फरपुर के पुलिस सब डिवीजन-1 और टाउन-2 में 26 तारीख की सुबह तक बंद रहेगा. 


इसके तहत फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम समेत 24 तरह की सेवायें प्रभावित होंगी. ब्रॉडबैंड कम्युनिकेशन सर्विस भी बंद रहेगा. हालांकि गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी इंटरनेट और इंटरनेट बेस्ट सर्विस, बैंकिंग, रेलवे सर्विस पर रोक नहीं रहेगा.

Bihar News: सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन...इस जिले में इंटरनेट सर्विस बंद, वजह क्या है....

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता