ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

नाबालिग लड़की से बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने किया गंदा काम, घर से थोड़ी दूर वारदात को दिया अंजाम; पांच लड़कों पर केस

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के आवेदन पर गांव के ही 5 युवकों के खिलाफ साहेबगंज थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद किशोरी को इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।



जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात करीब 11 बजे गांव के ही आरोपियों में से एक ने किशोरी को फोन कर घर से बाहर बुलाया। आरोप है कि घर से करीब 200 मीटर दूर चौर में पांच युवकों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। 



घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। घटनास्थल का एफएसएलकी टीम ने भी निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं, ताकि आरोपियों के खिलाफ वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें।



सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर साहेबगंज थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। 



उन्होंने बताया कि पूर्व में भी उन आरोपियों द्वारा घर में घुसने का प्रयास किया गया था जिसका उन्होंने विरोध किया था। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता