ब्रेकिंग
सारण में बिगड़ते जा रहे बाढ़ के हालात, चार नदियां उफान पर; NH-19 पर चढ़ा पानी, गांवों में बढ़ी चिंताBihar News : बिहार में CBI जांच के नियम बदले, सरकारी सेवकों पर सीधे कार्रवाई नहीं; सम्राट सरकार ने जारी की नई अधिसूचनाBihar News : रील बनाने के लिए ट्रेन पर पत्थरबाजी! बिहार के 12 जिले हॉटस्पॉट, 5 दिन में 134 गिरफ्तारBihar News : पटना-गया रेलखंड पर बाढ़ का खतरा! पुनपुन नदी का पानी पुल तक पहुंचा, 4 मेमू ट्रेनें रद्द; यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्टBihar News : बिहार में बाढ़ का तांडव! 28 लाख लोग प्रभावित, 200 सड़कें डूबीं; पटना से भागलपुर तक हाहाकारसारण में बिगड़ते जा रहे बाढ़ के हालात, चार नदियां उफान पर; NH-19 पर चढ़ा पानी, गांवों में बढ़ी चिंताBihar News : बिहार में CBI जांच के नियम बदले, सरकारी सेवकों पर सीधे कार्रवाई नहीं; सम्राट सरकार ने जारी की नई अधिसूचनाBihar News : रील बनाने के लिए ट्रेन पर पत्थरबाजी! बिहार के 12 जिले हॉटस्पॉट, 5 दिन में 134 गिरफ्तारBihar News : पटना-गया रेलखंड पर बाढ़ का खतरा! पुनपुन नदी का पानी पुल तक पहुंचा, 4 मेमू ट्रेनें रद्द; यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्टBihar News : बिहार में बाढ़ का तांडव! 28 लाख लोग प्रभावित, 200 सड़कें डूबीं; पटना से भागलपुर तक हाहाकार

BIHAR CRIME: जुए के विवाद में राकेश उर्फ ब्लैकिया की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में राकेश उर्फ ब्लैकिया की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जुए के पैसे के विवाद में हत्या की बात सामने आई है। एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका है, जबकि दूसरा फरार है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ ढाबा के पास 14 जुलाई को हुई राकेश कुमार उर्फ ब्लैकिया की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोल्हुआ पैगम्बरपुर निवासी मिंटू कुमार के रूप में हुई है। वहीं, मामले का दूसरा आरोपी धीरज कुमार उर्फ बाबा अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


सिटी एसपी मोहिल्बुला अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस पूछताछ में मिंटू कुमार ने खुलासा किया कि उसने धीरज कुमार उर्फ बाबा के साथ मिलकर जुए के पैसे के विवाद को लेकर राकेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस फरार धीरज की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।


गौरतलब है कि 14 जुलाई को अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ ढाबा के समीप पल्सर बाइक पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलने पर अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की थी। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए थे।


मृतक की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र निवासी फगुनी भगत के 30 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार उर्फ ब्लैकिया के रूप में हुई थी। राकेश कोल्हुआ गांधी नगर में किराये के मकान में रहकर फ्लेक्स-बैनर लगाने का काम करता था। प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश या पुराने विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा था। हालांकि, जांच के दौरान पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए जुए के पैसे के विवाद को हत्या की वजह बताया है।