ब्रेकिंग
बिहार में ऑनलाइन गेम की लत का खौफनाक अंजाम, फिरौती नहीं मिलने पर 8 साल के बच्चे की हत्या; गंगा में फेंका शवDRM ऑफिस में CBI की छापेमारी, भ्रष्टाचार के आरोपी APO और डीलिंग क्लर्क को किया ट्रैप‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’, पेपर लीक पर जारी घमासान के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बयानVTR से निकले बाघ ने फिर बदला ठिकाना, खेतों में मिले ताजा पैरों के निशान; ग्रामीणों में डर का माहौल‘प्रधानमंत्री को भी लेनी होगी जिम्मेदारी’, संसद परिसर में विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान बोले पप्पू यादव; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांगबिहार में ऑनलाइन गेम की लत का खौफनाक अंजाम, फिरौती नहीं मिलने पर 8 साल के बच्चे की हत्या; गंगा में फेंका शवDRM ऑफिस में CBI की छापेमारी, भ्रष्टाचार के आरोपी APO और डीलिंग क्लर्क को किया ट्रैप‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’, पेपर लीक पर जारी घमासान के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बयानVTR से निकले बाघ ने फिर बदला ठिकाना, खेतों में मिले ताजा पैरों के निशान; ग्रामीणों में डर का माहौल‘प्रधानमंत्री को भी लेनी होगी जिम्मेदारी’, संसद परिसर में विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान बोले पप्पू यादव; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

बिहार पुलिस का का एक्शन: अपहरण के 6 मामलों में 6 युवतियां सकुशल बरामद, महज 24 घंटे में खुलासा

Bihar Police Action: मुजफ्फरपुर पुलिस ने अपहरण के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर औराई थाना क्षेत्र से छह अपहृत युवतियों को सकुशल बरामद किया। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर चलाए गए अभियान में पुलिस ने यह सफलता हासिल की।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Police Action: मुजफ्फरपुर जिले में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपहरण के मामलों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने औराई थाना क्षेत्र से पिछले 24 घंटे के अंदर छह अलग-अलग मामलों में नामजद छह बताया कि जिले में लंबित मामलों के जल्द निष्पादन और अपहृत युवक-युवतियों की सुरक्षित बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत औराई थाना अपहृत युवतियों को सकुशल बरामद कर लिया है।



SSP कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस की इस त्वरित और संगठित कार्रवाई से अपहरण के मामलों में शामिल आरोपियों में हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी पूर्वी अलय वत्स ने बताया कि जिले में लंबित मामलों के जल्द निष्पादन और अपहृत युवक-युवतियों की सुरक्षित बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 



इसी अभियान के तहत औराई थाना पुलिस ने तकनीकी सहायता, सर्विलांस और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए महज 24 घंटे के भीतर औराई थाना क्षेत्र में दर्ज छह अलग-अलग प्राथमिकी से जुड़ी सभी अपहृत युवतियों को सुरक्षित बरामद कर लिया। 



बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कीं और युवतियों को सुरक्षित उनके परिजनों के हवाले कर दिया। लंबे समय बाद अपने बच्चों को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवारों ने मुजफ्फरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।



डीएसपी पूर्वी ने बताया कि अपहरण की घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अपराधियों के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता