ब्रेकिंग
दशहरा मेला से लौट रहे दंपति को सुनसान रास्ते में रोका, पति से मारपीट कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8 गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार में MLC की गाड़ी पर बवाल! पुलिस-मजिस्ट्रेट ने रोका, फिर भी धड़ल्ले से जहाज पर चढ़ा दिया वाहन; SDO बोले- जांच होगी✦Bihar News : दशहरा की खुशी के बीच मातम, NH-80 पर पिकअप ने 2 युवकों की ले ली जान✦पटना में रावण वध को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 20 अक्टूबर को इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन; जानें पूरा रूट और पार्किंग प्लान✦Pawan Singh : पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह को लेकर कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मेरा बाबू है... सॉरी बोला ना’, फिर पूछा- जोड़ी साथ देखना चाहते हैं?✦दशहरा मेला से लौट रहे दंपति को सुनसान रास्ते में रोका, पति से मारपीट कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8 गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार में MLC की गाड़ी पर बवाल! पुलिस-मजिस्ट्रेट ने रोका, फिर भी धड़ल्ले से जहाज पर चढ़ा दिया वाहन; SDO बोले- जांच होगी✦Bihar News : दशहरा की खुशी के बीच मातम, NH-80 पर पिकअप ने 2 युवकों की ले ली जान✦पटना में रावण वध को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 20 अक्टूबर को इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन; जानें पूरा रूट और पार्किंग प्लान✦Pawan Singh : पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह को लेकर कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मेरा बाबू है... सॉरी बोला ना’, फिर पूछा- जोड़ी साथ देखना चाहते हैं?

संदिग्ध हालत में फंदे से लटके मिले पति-पत्नी के शव, तीन महीने पहले हुई थी शादी; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में नवविवाहित दंपती के शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटके मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार गांव में देर रात एक नवविवाहित दंपती का शव घर के अलग-अलग कमरों में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।



मृतकों की पहचान नरियार निवासी अंजलि कुमारी और उसके पति विजय कुमार के रूप में हुई है। दोनों की शादी करीब तीन माह पहले ही हुई थी। अंजलि हाल ही में पहली बार मायके आई थी, जबकि विजय शनिवार को ससुराल पहुंचा था।



प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रविवार शाम किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद अंजलि ने घर के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौत के बाद विजय ने पहले जहर खाया और फिर फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। बाद में परिजन पहुंचे तो दोनों को मृत अवस्था में देखकर पुलिस को सूचना दी गई।



हालांकि, विजय के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए अंजलि के मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पूरे मामले को लेकर एसडीपीओ वेस्ट सुचित्रा कुमारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही हो सकेगा। उन्होंने बताया कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता