ब्रेकिंग
‘समझौते का हो रहा उल्लंघन, वादा पूरा नहीं किया तो सड़क पर उतरेंगे’, CJP की केंद्र सरकार को अल्टीमेटमअभी बेऊर जेल में ही रहेंगे तेज प्रताप यादव, SDJM कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कीBihar News: प्रदशर्नकारियों की जमानत के लिए नशे में धुत्त होकर जज के सामने पहुंच गये दो वकील, कोर्ट के आदेश पर हुई जांच, गिरफ्तार किये गयेएक और पेपर लीक? BAMS परीक्षा से पहले WhatsApp पर वायरल हुआ प्रश्न पत्र... गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंपबांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी ने झोंकी पूरी ताकत, रेखा गुप्ता के समर्थन में तेजस्वी यादव का रोड शो‘समझौते का हो रहा उल्लंघन, वादा पूरा नहीं किया तो सड़क पर उतरेंगे’, CJP की केंद्र सरकार को अल्टीमेटमअभी बेऊर जेल में ही रहेंगे तेज प्रताप यादव, SDJM कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कीBihar News: प्रदशर्नकारियों की जमानत के लिए नशे में धुत्त होकर जज के सामने पहुंच गये दो वकील, कोर्ट के आदेश पर हुई जांच, गिरफ्तार किये गयेएक और पेपर लीक? BAMS परीक्षा से पहले WhatsApp पर वायरल हुआ प्रश्न पत्र... गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंपबांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी ने झोंकी पूरी ताकत, रेखा गुप्ता के समर्थन में तेजस्वी यादव का रोड शो

हत्या, आत्महत्या या कुछ और? बिहार में मां और दो बच्चों की संदिग्ध मौत से हड़कंप

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के कांटी इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है।

Bihar Crime News
तीन की मौत से सनसनी
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी इलाके के पानापुर करियात थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर मठ के पास एक अत्यंत दुखद घटना घटी है। यहाँ एक ही परिवार के तीन सदस्यों एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं।


बताया जा रहा है कि मृतक महिला मिठाई लाल साह की पत्नी थी। मिठाई लाल पेशे से हलवाई का काम करते हैं। घटना की जानकारी तब मिली जब घर के भीतर से कोई हलचल नहीं हुई। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शुरुआती सूचनाओं के अनुसार, घर के अंदर महिला और उसके दो बच्चों के शव बरामद किए गए हैं।


मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस टीम पहुंची है फॉरेंसिक जांच टीम को बुलाया गया है। साथ ही उन्होंने तीन मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस हर संभव पहलू से इस मामले की तफ्तीश कर रही है। डीएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह घटना किसी पारिवारिक तनाव, मानसिक स्थिति या किसी अन्य कारण का परिणाम है।


शाहबाजपुर मठ के समीप हुई इस घटना ने स्थानीय निवासियों को झकझोर कर रख दिया है। मिठाई लाल साह के परिवार की इस त्रासदी पर पड़ोसी और ग्रामीण स्तब्ध हैं। पुलिस द्वारा परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं ताकि घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा सके। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।

रिपोर्ट- मनोज कुमार, मुजफ्फरपुर

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता