ब्रेकिंग
Bihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाटBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाट

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े ₹1.35 लाख की लूट: पिस्टल के बल पर किराना व्यवसायी से नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में चार हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एक किराना व्यवसायी से पिस्टल के बल पर ₹1.35 लाख लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला मनियारी थाना क्षेत्र का है, जहां दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एक किराना व्यवसायी से पिस्टल की नोक पर ₹1.35 लाख लूट लिए।


जानकारी के अनुसार, घटना मनियारी थाना क्षेत्र के मनियारी हाट और काजी इंडा चौक के बीच स्थित एक आम के बगीचे के समीप हुई। पीड़ित की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के सुस्ता गांव निवासी भूषण झा के रूप में हुई है। भूषण झा किराना सामान के थोक व्यवसायी हैं और प्रतिदिन बड़े स्तर पर कारोबार करते हैं।


पीड़ित भूषण झा ने बताया कि दोपहर करीब 12:10 बजे वह अपने कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और पिस्टल का भय दिखाकर उनके पास मौजूद ₹1.35 लाख नकद लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही मनियारी थाना पुलिस एवं पश्चिमी-2 के एसडीपीओ अनिमेष चंद्र ज्ञानी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की।


वहीं, पीड़ित भूषण झा ने मनियारी थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

मुजफ्फरपुर से राजन की रिपोर्ट

टैग्स