ब्रेकिंग
अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल

बिहार में अपराधियों का तांडव: लूटपाट के दौरान पति-पत्नी और बच्चे को मारी गोली, 7 लाख के गहने लेकर फरार

Bihar Crime News: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. मुजफ्फरपुर में सोमवार को बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी और करीब सात लाख के गहने लूटकर फरार हो गए.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सोमवार दोपहर अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। सकरा थाना क्षेत्र के रेपुरा-मड़वन मार्ग पर रेपुरा चौर में बाइक सवार दो बदमाशों ने परिवार को लूटपाट के दौरान गोली मार दी।


घटना करीब दो बजे हुई जब सोहन सिंह (27), उनकी पत्नी श्वेता कुमारी (26) और साढ़े तीन साल का बेटा प्रियांश बाइक से मड़वन गांव जा रहे थे। अपराधियों ने लगभग एक किलोमीटर तक पीछा कर सुनसान जगह पर उन्हें घेर लिया। गहने उतारने के लिए दबाव बनाने पर पति-पत्नी ने विरोध किया, जिसके बाद गोली चला दी गई।


बताया जा रहा है श्वेता की कनपटी में गोली लगी और हालत गंभीर है, उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं पति सोहन की जांघ में गोली लगी, जबकि प्रियांश के सिर को छूते हुए गोली निकल गई जिससे उसे हल्की चोट आई। अपराधी सात लाख रुपये मूल्य के गहने लूटकर बाइक से हाईवे की ओर फरार हो गए।


ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। घटनास्थल से दो खोखा और एक गोली बरामद की गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के मजदूर दौड़े, लेकिन अपराधी पहले ही भाग चुके थे। सोहन दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं और भाई के साले की शादी में शामिल होने के लिए परिवार सहित गांव आए थे। वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता