ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहराम

बिहार में आभूषण दुकान से 2 लाख की लूट, अपराधियों से भिड़ गया दुकानदार; लोगों ने बदमाश को पीट-पीटकर किया अधमरा

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में आभूषण दुकान पर दिनदहाड़े 2 लाख की लूट हुई। हथियारबंद अपराधियों ने फायरिंग भी की, लेकिन दुकानदार के साहस और स्थानीय लोगों की मदद से एक बदमाश को पकड़ लिया गया।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर में बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े एक आभूषण दुकान को अपना निशाना बनाया। अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब 2 लाख मूल्य के जेवर लूट लिए। इस दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। हालांकि, दुकान के मालिक धर्मेंद्र ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपराधियों का डटकर मुकाबला किया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपराधी दामोदरपुर स्थित आभूषण दुकान पर पहुंचे। दुकान में घुसते ही बदमाशों ने हथियार निकाल लिए और लूटपाट शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से घबराने के बजाय दुकानदार धर्मेंद्र अपराधियों से भिड़ गए और उनसे दो-दो हाथ किए। दुकानदार के इस कड़े प्रतिरोध को देखकर अपराधी घबरा गए। वे दुकान से लगभग 2 लाख के आभूषण समेटकर भागने लगे।


लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों को देखकर धर्मेंद्र ने शोर मचाया। शोर सुनकर आस-पास के स्थानीय लोग और दुकानदार तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए। भागने की कोशिश कर रहे बदमाशों में से एक को भीड़ ने घेराबंदी करके मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उसके अन्य साथी नकदी और जेवर लेकर भागने में सफल रहे। पकड़े गए अपराधी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।


घटना की सूचना मिलते ही कांटी थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और पकड़े गए अपराधी को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों की मदद से एक अपराधी को मौके पर ही पकड़ लिया गया है और उसकी बाइक भी जब्त कर ली गई है। पुलिस की विशेष टीम गठित कर दी गई है, जो फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता