ब्रेकिंग
नेपाल में दर्दनाक हादसा, पोखरा की फेवा झील में गिरी भारतीय नंबर की कार; रक्सौल के 2 युवकों की मौत‘पहले सीढ़ी लाइए, तभी बनेगा फेज’… भागलपुर में बिजली विभाग का अजब फरमान, 16 घंटे गुल रही बिजलीआधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौतपैसों के विवाद में खूनी खेल, 20 वर्षीय युवक को मारी गोली; मौके पर ही दर्दनाक मौतAnant Singh पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान! नीरज कुमार को हरवाएंगे बाहुबली अनंत सिंह , विपक्षी कैंडिडेट को दिया खुला समर्थन...नेपाल में दर्दनाक हादसा, पोखरा की फेवा झील में गिरी भारतीय नंबर की कार; रक्सौल के 2 युवकों की मौत‘पहले सीढ़ी लाइए, तभी बनेगा फेज’… भागलपुर में बिजली विभाग का अजब फरमान, 16 घंटे गुल रही बिजलीआधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौतपैसों के विवाद में खूनी खेल, 20 वर्षीय युवक को मारी गोली; मौके पर ही दर्दनाक मौतAnant Singh पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान! नीरज कुमार को हरवाएंगे बाहुबली अनंत सिंह , विपक्षी कैंडिडेट को दिया खुला समर्थन...

मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी, रिटायर्ड बैंक कर्मी और पत्नी की घर में घुसकर हत्या

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने घर में घुसकर रिटायर्ड बैंक कर्मी और उनकी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस हत्या के कारणों की जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैली हुई है। शहर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित रामबाग इलाके में सोमवार देर शाम अपराधियों ने एक सनसनीखेज डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने घर में घुसकर एक रिटायर्ड बैंक कर्मी और उनकी पत्नी की हत्या कर दी। शहर के बीचों-बीच हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।


जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने पहले रिटायर्ड बैंककर्मी अशोक कुमार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। उनकी पीठ पर करीब एक दर्जन बार चाकू से वार किए गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव घर के प्रथम तल पर मिला। इसके बाद अपराधियों ने दूसरे तल पर मौजूद उनकी पत्नी को निशाना बनाया। पहले उनका मुंह टेप से बांधा गया और फिर गले में गमछा लपेटकर उनकी हत्या कर दी गई।


वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मिठनपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सूचना मिलने पर सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी भी मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया।


स्थानीय निवासी चिंकू कुमार ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे उन्हें मृतक के बेटे निखिल का फोन आया। निखिल ने बताया कि घर का सीसीटीवी कैमरा ठीक से काम नहीं कर रहा है और माता-पिता से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसके बाद जब वह घर पहुंचे तो अंदर दोनों का शव पड़ा मिला। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। एफएसएल टीम के साथ पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मिठनपुरा थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी।  मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं, जैसे आपसी रंजिश, लूटपाट का विरोध, संपत्ति विवाद और अन्य कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि अपराधियों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। शहर के व्यस्त रिहायशी इलाके में हुई इस दोहरे हत्याकांड से स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैली हुई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 

मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी, रिटायर्ड बैंक कर्मी और पत्नी की घर में घुसकर हत्यामुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी, रिटायर्ड बैंक कर्मी और पत्नी की घर में घुसकर हत्यामुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी, रिटायर्ड बैंक कर्मी और पत्नी की घर में घुसकर हत्यामुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी, रिटायर्ड बैंक कर्मी और पत्नी की घर में घुसकर हत्यामुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी, रिटायर्ड बैंक कर्मी और पत्नी की घर में घुसकर हत्यामुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी, रिटायर्ड बैंक कर्मी और पत्नी की घर में घुसकर हत्यामुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी, रिटायर्ड बैंक कर्मी और पत्नी की घर में घुसकर हत्यामुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी, रिटायर्ड बैंक कर्मी और पत्नी की घर में घुसकर हत्या

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता