ब्रेकिंग
बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालबिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवाल

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, चेन स्नैचिंग के दौरान महिला को किया घायल; भागने के दौरान की फायरिंग

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ हो चुके अपराधी किसी भी वारदात को अंजाम देने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा घटना मुजफ्फरपुर से सामने आई

Bihar Crime News
अपराधियों के हौसले बुलंद
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ हो चुके अपराधी किसी भी वारदात को अंजाम देने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा घटना मुजफ्फरपुर से सामने आई है, जहां बदमाशों ने चेन स्चैनिंग का विरोध करने पर महिला को बुरी तरह से घायल कर दिया। 


दरअसल, मुजफ्फरपुर शहरी क्षेत्र में एक बार फिर बाइक सवार बदमाशों का तांडव देखने को मिला है, जहां शहरी क्षेत्र के मिठनपुरा थाना इलाके के पानी टंकी चौक के समीप दूध लेने जा रही महिला संजू झा को बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया और उसके गले की चेन छीनने की कोशिश की। जिसके बाद महिला बदमाशों से भिड़ गई।


इस दौरान बदमाशों ने पिस्टल केवट से महिला के सिर पर मार दिया जिससे वह घायल होकर गिर गई और भगाने के दौरान बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की। सूचना के बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप पर मच गया। घायल महिला को स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


घटनास्थल से एक पिस्तौल का खोखा भी बरामद हुआ है। इलाकों में पुलिस के वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को उठाया है। बताते चले कि हाल के दिनों में मुजफ्फरपुर शहर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में कई अपराध की घटना सामने आई हैं। अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं वाबजूद पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता