ब्रेकिंग
Buxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरBihar News: गाड़ी मालिकों के लिए बड़ी खबर....31 दिसंबर तक करा लें बैकलॉग एंट्री, वरना अमान्य हो जाएंगे ऑफलाइन रजिस्टर्ड वाहनसीतामढ़ी के सरकारी स्कूल में प्रखंड प्रमुख और हेडमास्टर आपस में भिड़े, औचक निरीक्षण के दौरान जमकर हुई बहस, वीडियो वायरलपटना में अगले कुछ घंटों में हाईएस्ट फ्लड लेवल पार कर सकती है गंगा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; विशेष सतर्कता के निर्देशBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरBihar News: गाड़ी मालिकों के लिए बड़ी खबर....31 दिसंबर तक करा लें बैकलॉग एंट्री, वरना अमान्य हो जाएंगे ऑफलाइन रजिस्टर्ड वाहनसीतामढ़ी के सरकारी स्कूल में प्रखंड प्रमुख और हेडमास्टर आपस में भिड़े, औचक निरीक्षण के दौरान जमकर हुई बहस, वीडियो वायरलपटना में अगले कुछ घंटों में हाईएस्ट फ्लड लेवल पार कर सकती है गंगा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; विशेष सतर्कता के निर्देश

Bihar Crime News: अलग-अलग इलाके से तीन लड़कियों का अपहरण, बिहार में यह क्या हो रहा है?

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में अलग- अलग थाना क्षेत्र से तीन लड़कियों के लापता होने के बाद हड़कंप मच गया है. परिजनों ने लड़कियों को अगवा किए जाने की आशंका जताते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है.

crime news
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में अलग-अलग इलाकों से तीन लड़कियों को अगवा कर लिया गया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। तीन लड़कियों की अपहरण की घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। जिले के लोग पूछ रहे हैं कि आखिर पुलिस क्या कर रही है?


दरअसल, पहला मामला गायघाट थाना क्षेत्र का है, जहां भूसरा हाट में सब्जी खरीदने गई किशोरी का अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है। अपहृत के पिता ने थाने में केस दर्ज कराया है। मामले में गरहां थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव के पप्पू कुमार समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है। अपहृता के पिता का कहना है कि उनकी 17 वर्षीया पुत्री बीते शनिवार की शाम भूसरा हाट से सब्जी खरीदने गई थी, किंतु वापस नहीं लौटी। उन्हें आशंका जताई है कि शादी कि नियत से उसका अपहरण किया गया है।


दूसरा मामला मुसहरी थाना क्षेत्र के एक गांव है, जहां कोचिंग पढ़ने निकली 15 वर्षीया किशोरी को अगवा करने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने अपहरण का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। बताया है कि किशोरी 7 फरवरी को घर से कोचिंग के लिए निकली थी लेकिन लौटकर नहीं आई।


बाद में जानकारी मिली कि उसका कुछ लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया है। मामले में मनीष कुमार, विजय भगत, पूजा कुमारी और नूतन कुमारी को नामजद किया गया है। पिता ने कहा है कि जब वह मनीष कुमार के घर गए तो उन लोगों ने कुछ भी बताने से साफ इन्कार कर दिया। आशंका है कि अपहरण के बाद लड़की को अन्यत्र छिपाकर रखा गया है। पुलिस और ग्रामीण मामले को प्रेम संबंध से जोड़कर देख रहे हैं।


वहीं तीसरा मामला पारू थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां 17 साल की लड़की का अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के पिता ने दो अज्ञात के अलावा गांव के ही एक युवक को नामजद किया गया है। पारू पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। किशोरी के पिता ने बताया है कि बीते पांच जनवरी की रात्रि उनकी पुत्री घर के सदस्यों को खाना खिलाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। जब उसकी मां कमरे में सोने गई तो देखा कि उनकी बेटी बिछावन पर नहीं है। इस बीच जानकारी मिली कि गांव के ही एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता