ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिसबिहार में इंवेस्टमेंट का दिखावा ! तीन मंत्रियों को 'दुबई' से आया बुलावा... AIM Congress 2026 में होंगे शामिल, निवेशकों को देंगे न्योता, बड़ा सवाल- निवेशक आएंगे या...? नेपाल में भूस्खलन के बाद बढ़ा गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा, उत्तर बिहार में अलर्ट; तटबंधों पर चौकसीसारण के माही नदी का तटबंध टूटने से 8 गांव प्रभावित, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने लिया जायजामुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिसबिहार में इंवेस्टमेंट का दिखावा ! तीन मंत्रियों को 'दुबई' से आया बुलावा... AIM Congress 2026 में होंगे शामिल, निवेशकों को देंगे न्योता, बड़ा सवाल- निवेशक आएंगे या...? नेपाल में भूस्खलन के बाद बढ़ा गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा, उत्तर बिहार में अलर्ट; तटबंधों पर चौकसीसारण के माही नदी का तटबंध टूटने से 8 गांव प्रभावित, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने लिया जायजा

बाइक सवार युवक को मारी गोली, ओवरटेक के बाद शुरू हुआ था विवाद; चार युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के जजुआर थाना क्षेत्र में ओवरटेक करने के बाद हुए मामूली विवाद में बाइक सवार युवक को गोली मार दी गई। घायल का skmch में इलाज चल रहा है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के जजुआर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम को बाइक सवार एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मार दी गई। घटना दुर्गा स्थान स्थित बर्री पोखर के पास की है। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घायल युवक को आनन-फानन में श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 



सूचना मिलते ही जजुआर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। घायल की पहचान जजुआर निवासी विनोद ठाकुर के 21 वर्षीय पुत्र आशीष ठाकुर के रूप में हुई है। आशीष ने बताया कि वह बाइक से अपने एक दोस्त के घर जा रहा था। रास्ते में बारिश के कारण सड़क पर पानी जमा था। इसी दौरान उसने आगे चल रही एक बाइक को ओवरटेक किया, जिससे पानी के छींटे उस बाइक सवार युवकों पर पड़ गए। इस बात को लेकर दोनों युवकों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। आशीष का कहना है कि उसने माफी मांग ली और वहां से आगे बढ़ गया।



आशीष के मुताबिक, कुछ ही देर बाद ब्लू रंग की बाइक पर सवार दो अन्य युवक पहुंचे। कुल चार युवकों ने मिलकर उस पर फायरिंग कर दी। उसने बताया कि एक गोली उसके सिर के पास से गुजर गई, जबकि दूसरी गोली उसके पैर में लगी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा। फायरिंग के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और घायल आशीष को इलाज के लिए एसकेएमसीएच पहुंचाया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।



घायल ने पुलिस को बताया कि वह करीब एक माह पहले ही मुंबई से अपने गांव लौटा था। उसके पिता भी मुंबई में रहकर काम करते हैं। उसने कहा कि फायरिंग करने वाले युवकों को वह नहीं पहचानता। वहीं, स्थानीय स्तर पर घटना को शराब कारोबार से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।



मामले में डीएसपी पूर्वी अलय वत्स ने कहा कि मामूली विवाद में एक युवक को पर में गोली मारी गई तीन युवकों पर गोली मारने का आरोप था। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है वहीं घटनास्थल पर गुरुवार को फॉरेंसिक टीम वैज्ञानिक साक्ष्य इकट्ठा की है। पुलिस ने कांड दर्ज कर लिया है और तीन संदिग्ध लड़कों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता