ब्रेकिंग
बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव✦Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत; मेला देखकर लौट रहे थे पिता-पुत्र और महिला✦दुर्गा पूजा में अश्लील गानों पर डांस से मचा बवाल, समिति अध्यक्ष समेत 13 पर FIR✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव✦Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत; मेला देखकर लौट रहे थे पिता-पुत्र और महिला✦दुर्गा पूजा में अश्लील गानों पर डांस से मचा बवाल, समिति अध्यक्ष समेत 13 पर FIR

नदी किनारे मिला अधेड़ का शव, हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में अखाड़ाघाट पुल के नीचे बूढ़ी गंडक नदी से एक अधेड़ व्यक्ति का अज्ञात शव बरामद हुआ। पुलिस ने FSL टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है। हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बूढ़ी गंडक नदी पर बने अखाड़ाघाट पुल के नीचे एक अधेड़ व्यक्ति का अज्ञात शव बरामद किया गया है। रविवार की सुबह नदी किनारे शव को देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।



स्थानीय ग्रामीण अर्जुन कुमार ने बताया कि सुबह के समय कुछ लोगों ने अखाड़ाघाट पुल के नीचे पानी में एक शव को उपलाते हुए देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए स्थानीय स्तर पर प्रयास किया और शव को सुरक्षित तरीके से पानी से बाहर निकाला। ग्रामीणों द्वारा तुरंत इसकी जानकारी आपातकालीन सेवा नंबर 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही अहियापुर थाने की पुलिस टीम दलबल के साथ मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।



शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों का अनुमान है कि मामले के पीछे कोई गंभीर साजिश हो सकती है। ग्रामीण अर्जुन कुमार के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि या तो किसी अज्ञात अपराधी ने व्यक्ति की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया है, या फिर व्यक्ति ने मानसिक तनाव में आकर पुल से कूदकर आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से विचार कर रही है।



मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत फॉरेंसिक जांच टीम (FSL) को मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य और महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन (एविडेंस कलेक्शन) का काम किया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) भेज दिया।



इस पूरे मामले पर मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने आधिकारिक पुष्टि करते हुए कहा, "अहियापुर थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से एक अज्ञात अधेड़ का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत रिस्पॉन्ड किया और घटनास्थल का मुआयना किया। वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए फॉरेंसिक जांच भी कराई गई है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मौत की असली वजह और कारणों का सटीक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश में जुटी है।"

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता