ब्रेकिंग
Bihar News : राजगीर-सासाराम में बनेंगे नए रेल पुलिस अनुमंडल, राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत 3 नए थाने; बिहार में बड़ा विस्तारBihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीBihar News : राजगीर-सासाराम में बनेंगे नए रेल पुलिस अनुमंडल, राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत 3 नए थाने; बिहार में बड़ा विस्तारBihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारी

बिहार में पानी के लिए दो सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, देवर ने भाभी को मारी गोली

Bihar Crime News: मुंगेर में नल के पानी विवाद को लेकर दो परिवारों में हिंसक झड़प हो गया. इस दौरान गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए हैं.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर जिले में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तौफीर गांव में नल के पानी बहाने को लेकर दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच हुए विवाद में एक महिला को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।


जानकारी के अनुसार, चुनचुन यादव और चौबे यादव नामक दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। हाल के दिनों में घर के बाहर लगे नल के पानी को लेकर तनाव और बढ़ गया था। बीती रात भी दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई थी, जिसे ग्रामीणों ने शांत करा दिया था।


आज सुबह एक बार फिर विवाद भड़क उठा और देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि चौबे यादव के बेटे गोविंदा और नीतीश ने पहले अपने चचेरे भाई पर गोली चलाई, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इसी दौरान दरवाजे पर खड़ी चांदनी देवी को निशाना बनाकर गोली चलाई गई, जो उनके कंधे में लग गई। वह मौके पर ही गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।


परिजनों ने घायल महिला को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पारिवारिक रंजिश के चलते महिला को गोली मारी गई। वहीं पुलिस के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच पुराना विवाद चल रहा था, जो पानी के मुद्दे पर और बढ़ गया।


पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। मामूली विवाद का इस तरह हिंसक रूप लेना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता