ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारमुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पार

पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर किया धारदार हथियार से हमला, लगाने पड़े चार टांके

Bihar Crime News: मुंगेर में पति-पत्नी विवाद के दौरान महिला पर अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगा है। घायल पति अस्पताल में भर्ती है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर जिले से पति-पत्नी के बीच विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है। पूरबसराय थाना क्षेत्र के शाहजुबेर रोड इलाके में एक महिला पर अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।


घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसके प्राइवेट पार्ट में चार टांके लगाए हैं। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पीड़ित पति के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


घायल पति मोहम्मद फैसल अहमद ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। फैसल के अनुसार, पत्नी अक्सर उस युवक से बात करती थी और विरोध करने पर झगड़ा करती थी।


उनकी शादी 13 अप्रैल को भागलपुर के कबीरपुर निवासी इशरत हसन उर्फ सानिया के साथ हुई थी। शुरुआत में रिश्ते सामान्य थे, लेकिन बाद में लगातार विवाद और मारपीट की घटनाएं होने लगीं।  घटना के बाद पत्नी घर छोड़कर अपने मायके चली गई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी बेटी और घर के जेवर भी साथ ले गई है। परिवार ने उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, दंपति के बीच पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी थी। पति का कहना है कि पत्नी अलग रहने की जिद करती थी, जबकि वह इसके लिए तैयार नहीं था। हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि पति द्वारा भी पत्नी के साथ मारपीट की जाती थी। 


पूरबसराय थाना पुलिस के अनुसार यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि घटना के पीछे असल वजह क्या थी और किसकी भूमिका कितनी थी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता