ब्रेकिंग
बिहार में नहीं लागू है RTI की धारा-4, अब सरकार ने सचिव से लेकर DM-SP तक को दिया सख्त आदेश, SC का आदेश भी नहीं मान रहे अफसर...दवा दुकान का शटर तोड़ लाखों की चोरी, नकदी और दवाएं ले उड़े चोर; CCTV में कैद हुई पूरी वारदातबिहार में खुलेगा NSD का नया कैंपस, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी; युवा कलाकारों को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंगKYP सेंटर बंद करने के फैसले पर पटना में बवाल: JDU दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, भाजपा के मंत्री के खिलाफ और नीतीश के समर्थन में लगे नारे टपकती छत... जमीन पर बैठकर पढ़ते बच्चे, न बेंच-डेस्क न शौचालय; झोपड़ी में चल रहा सरकारी स्कूलबिहार में नहीं लागू है RTI की धारा-4, अब सरकार ने सचिव से लेकर DM-SP तक को दिया सख्त आदेश, SC का आदेश भी नहीं मान रहे अफसर...दवा दुकान का शटर तोड़ लाखों की चोरी, नकदी और दवाएं ले उड़े चोर; CCTV में कैद हुई पूरी वारदातबिहार में खुलेगा NSD का नया कैंपस, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी; युवा कलाकारों को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंगKYP सेंटर बंद करने के फैसले पर पटना में बवाल: JDU दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, भाजपा के मंत्री के खिलाफ और नीतीश के समर्थन में लगे नारे टपकती छत... जमीन पर बैठकर पढ़ते बच्चे, न बेंच-डेस्क न शौचालय; झोपड़ी में चल रहा सरकारी स्कूल

गंगा घाट पर बोरे में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका

मुंगेर के शिवकुंड गंगा घाट पर जूट के बोरे में बंद एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस हत्या के हर एंगल से जांच में जुटी है और युवती की पहचान की कोशिश जारी है।

बिहार न्यूज
इलाके में सनसनी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर से इस समय एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। गंगा नदी एक बार फिर एक खौफनाक राज़ की गवाह बनी है। शिवकुंड गंगा घाट पर जूट के बोरे में बंद एक युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।


यह घटना हेमजापुर थाना क्षेत्र के निशा टोला स्थित गंगा घाट की है। स्थानीय लोग जब सुबह स्नान कर रहे थे, तभी उनकी नजर गंगा में तैर रहे एक संदिग्ध बोरे पर पड़ी। बोरा एक तरफ से फटा हुआ था, जिसमें से एक भयावह सच्चाई झांक रही थी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।


मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरे को बाहर निकालकर खोला, तो अंदर का दृश्य देखकर हर कोई सन्न रह गया। बोरे के अंदर 24 से 25 वर्ष की एक युवती का शव मिला। शव की हालत से साफ पता चलता है कि युवती के साथ पहले बेरहमी से मारपीट की गई और फिर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद सबूत मिटाने के इरादे से शव को बोरे में बंद कर गंगा में फेंक दिया गया।


युवती ने काले रंग का सलवार-सूट पहना हुआ है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा गया है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के जिलों, खासकर गंगा किनारे बसे इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है, ताकि युवती की पहचान हो सके और इस हत्याकांड का खुलासा हो सके।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कौन है यह युवती? किसने इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया और सबूत मिटाने के लिए गंगा का किनारा ही क्यों चुना? पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, लेकिन इस रहस्यमयी हत्या ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।