ब्रेकिंग
नवजात की मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा! परिजनों ने लगाया बच्चा बदलने का आरोपबेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम! सहरसा में एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां, पसरा मातमSBI में नौकरी का बड़ा मौका! बैंक करेगा 12 हजार भर्तियां, 250 नई शाखाएं भी खुलेंगी; जानिए किन पदों पर होगी नियुक्तिनिशांत मिश्रा बने LJP रामविलास के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी, चिराग पासवान के निर्देश पर नियुक्तिमुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासानवजात की मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा! परिजनों ने लगाया बच्चा बदलने का आरोपबेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम! सहरसा में एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां, पसरा मातमSBI में नौकरी का बड़ा मौका! बैंक करेगा 12 हजार भर्तियां, 250 नई शाखाएं भी खुलेंगी; जानिए किन पदों पर होगी नियुक्तिनिशांत मिश्रा बने LJP रामविलास के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी, चिराग पासवान के निर्देश पर नियुक्तिमुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासा

बिहार में सनसनीखेज वारदात: पिता ने दिव्यांग बेटे को मौत के घाट उतारा, कुल्हाड़ी से वार कर ले ली जान

Bihar Crime News: मुंगेर के शामपुर थाना क्षेत्र में एक पिता पर अपने दिव्यांग बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, घरेलू विवाद के बाद सो रहे 40 वर्षीय चंद्रशेखर मांझी पर हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: मुंगेर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही सोए हुए दिव्यांग बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पिता फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। वहीं पुलिस अब आरोपी पिता की तलाश में जुटी है।



मामला मुंगेर जिले के शामपुर थाना क्षेत्र के गोबड्डा पंचायत का है। बताया जा रहा है कि 70 वर्षीय तिलो मांझी ने अपने 40 वर्षीय दिव्यांग बेटे चंद्रशेखर मांझी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, उस वक्त चंद्रशेखर घर में सो रहा था। परिजनों के मुताबिक चंद्रशेखर दिव्यांग था और काम करने में सक्षम नहीं था। इसी बात को लेकर पिता अक्सर उसे ताना देता था। घटना से पहले भी पिता-पुत्र के बीच घरेलू विवाद को लेकर जमकर कहासुनी हुई थी। 



विवाद के बाद तिलो मांझी घर से चला गया था लेकिन देर रात वापस लौटा और सो रहे बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से चंद्रशेखर के सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी पिता अपने जरूरी कागजात और आधार कार्ड लेकर घर से फरार हो गया। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो चंद्रशेखर को खून से लथपथ हालत में देखा जिसके बाद पूरे घर में चीख-पुकार मच गई।



घटना की सूचना मिलते ही शामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और मौके से खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की है। पुलिस अब आरोपी पिता तिलो मांझी की तलाश में जुटी है। इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस पिता से बेटे की जिंदगी संवारने की उम्मीद होती है। उसी पिता पर अपने ही दिव्यांग बेटे की हत्या का आरोप लगा है। 



इधर, चंद्रशेखर की मौत के बाद पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में भी इस वारदात को लेकर सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी पिता की तलाश में जुटी है। हत्या के पीछे घरेलू विवाद के साथ-साथ अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही घटना की पूरी वजह सामने आने की उम्मीद है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता