ब्रेकिंग
Bihar Mausam Update: इन जिलों में रात 9 बजे तक के लिए अलर्ट...हवा के साथ मध्‍यम-भारी वर्षा की चेतावनीनेऊरा स्टेशन पर एनआई कार्य के चलते ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव, दानापुर मंडल में शेड्यूल प्रभावित, देखिये लिस्ट..जल्द बिहार यात्रा पर निकलेंगे निशांत कुमार: सुरक्षा बढ़ाए जाने पर जेडीयू नेता ने कहा..हा सब ठीके हैविजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा Z+ से घटाकर Z श्रेणी की गई, सुरक्षा घटाए जाने पर बोले..सरकार अपने हिसाब से लेती है फैसलामामी के प्यार में पागल भांजे ने कर दी मामा की हत्या, 6 साल से चल रहा था अफेयरBihar Mausam Update: इन जिलों में रात 9 बजे तक के लिए अलर्ट...हवा के साथ मध्‍यम-भारी वर्षा की चेतावनीनेऊरा स्टेशन पर एनआई कार्य के चलते ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव, दानापुर मंडल में शेड्यूल प्रभावित, देखिये लिस्ट..जल्द बिहार यात्रा पर निकलेंगे निशांत कुमार: सुरक्षा बढ़ाए जाने पर जेडीयू नेता ने कहा..हा सब ठीके हैविजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा Z+ से घटाकर Z श्रेणी की गई, सुरक्षा घटाए जाने पर बोले..सरकार अपने हिसाब से लेती है फैसलामामी के प्यार में पागल भांजे ने कर दी मामा की हत्या, 6 साल से चल रहा था अफेयर

मामी के प्यार में पागल भांजे ने कर दी मामा की हत्या, 6 साल से चल रहा था अफेयर

DESK:कहते हैं प्यार अंधा होता है, यह जिस किसी को हो जाता है कि उसे कुछ भी दिखाई नहीं देता। वह बस अपनी जिद्द पर अड़ा रहता है, उसे लगने लगता है कि वो कुछ गलत नहीं कर रहा है, बल्कि हम

मध्यप्रदेश न्यूज
प्यार अंधा होता है
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
6 मिनट

DESK:कहते हैं प्यार अंधा होता है, यह जिस किसी को हो जाता है कि उसे कुछ भी दिखाई नहीं देता। वह बस अपनी जिद्द पर अड़ा रहता है, उसे लगने लगता है कि वो कुछ गलत नहीं कर रहा है, बल्कि हमने प्यार किया है। रिश्ते को शर्मशार कर देने वाली घटनाएं एक बार फिर सामने आई है। जहां मामी के प्यार में पागल भांजे ने मामा को ही रास्ते से हटा लिया। हथौड़ से पीटकर मामा की हत्या कर दी। 


हैरान कर देने वाली घटना मध्य प्रदेश के हरदा जिले की है। जहां मामी के साथ अवैध संबंधों में रुकावट बन रहे मामा की भांजे ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये। इस हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस ने आखिरकार इसका खुलासा कर लिया। 14 अप्रैल को इस वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपियों ने हत्या के बाद इसे सड़क हादसे का रूप देने की पूरी कोशिश की। 



लेकिन मृतक के बेटे की एफआईआर पर जब पुलिस जांच पड़ताल की गई तो मामला सामने आ गया। वही पोस्टमार्ट रिपोर्ट में भी यह बात निकलकर सामने आई कि एक्सीडेंट नहीं बल्कि हत्या की गयी थी। पुलिस ने मृतक के भांजे सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामी पर भांजे का सहयोग करने की आशंका जताते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है।  किसी प्रकार की संलिप्तता पाई जाती है तो उसे भी आरोपी बनाया जाएगा।



दरअसल हरदा जिले के सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी का खुलासा किया है। घटना 14 अप्रैल की रात रनहाईकला के रहने वाले विश्राम गाठे की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। शुरुआत में इसे सड़क हादसा दिखाने का प्रयास किया गया। मृतक के बेटे कन्हैया गाठे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की उसे सूचना मिली थी कि पिता का एक्सीडेंट हुआ है जब मौके पर पहुंचने पर उसने देखा कि सिर, दाहिनी आंख और मुंह पर गंभीर चोटें थीं। खून बह रहा था।


जिसके बाद डायल 112 की मदद से बेटे ने पिता को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें  मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिसिया जांच में यह बात सामने आया कि मृतक की पत्नी क्षमाबाई और भांजे अजय बिल्लौरे के बीच पिछले 6 साल से अफेयर था। अजय का अक्सर मामा-मामी के घर में आना-जाना लगा रहता था। इस बात की पुष्टि मृतक के बेटे ने की। उसने पुलिस को बताया कि 14 अप्रैल की रात करीब 11 बजे जैसे ही विश्राम गाठे घर से बाहर निकले तभी उनके भांजे अजय और उसका साथी सचिन निषोद ने पीछा किया। खलिहान के पास मौका पाकर सचिन ने अपने मामा विश्राम को पकड़ लिया और लोहे के हथौड़े से सिर पर हमला कर उनकी जान ले ली। 


केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय को गिरफ्तार किया और पूछताछ की। तब उसने बताया कि उसका अपनी मामी से अफेयर था। मामा को इस बात की जानकारी लग गई थी, जिसके बाद वह उसे जान से मारने की धमकी देता था। इसी डर और संबंधों में आ रही रुकावट के चलते मामा को रास्ते से हटाने की साजिश रची।


मृतक के भांजे ने बताया कि उनके मामा विश्राम गाठे 14 अप्रैल मंगलवार रात करीब 10 बजे किसान मुकेश दोगने के खेत पर पानी देने गए थे। रात करीब 11 बजे पत्नी क्षमाबाई ने फोन कर बताया कि पति खेत की रखवाली के लिए निकल चुके हैं। लोकेशन मिलने के बाद दोनों आरोपियों ने विश्राम का पीछा किया। जैसे ही विश्राम गाठे ने मुकेश दोगने के खलिहान के सामने बाइक रोकी, सचिन निषोद ने उन्हें पकड़ लिया और लोहे के हथौड़ से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद दोनो आरोपी फरार हो गये।


जब पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। तब जाकर मामी-भांजे के अवैध संबंधों का खुलासा हुआ। दोनों के बीच 6 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इस बात की जानकारी मामा को हुई और उन्होंने जब भी इस संबंध का विरोध किया तब मारपीट की जाती थी। यहां तक कि भांजे ने जान मारने तक की धमकी दी थी। आखिरकार भांजे अजय ने मामा को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।


पुलिस ने भांजे अजय बिल्लौरे और सचिन निषोद को गिरफ्तार कर लिया है सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा और मोटरसाइकिल भी बरामद की जा रही है। दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें