ब्रेकिंग
त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी

हत्याकांड के फरार आरोपी के घर की हुई कुर्की, खिड़की-दरवाजे तक उखाड़ ले गई पुलिस

Bihar Crime News: मोतिहारी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए हत्या कांड के फरार आरोपी सतेन्द्र राय के घर न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है।



इसी अभियान के तहत लखौरा थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की। भारी पुलिस बल के साथ पुलिस टीम ने हत्या कांड के फरार अभियुक्त के घर पहुंचकर न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की। 



यह कार्रवाई लखौरा थाना कांड संख्या TR No.-840/24 के अभियुक्त सतेन्द्र राय, निवासी गोला पकड़िया दर्जी टोला, थाना लखौरा, जिला पूर्वी चंपारण के घर की गई।  पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर अभियुक्त की संपत्ति को कुर्क किया। 



इस दौरान पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। 

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता